न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दूसरे दिन सीनियर वर्ग में रोमांच अपने चरम पर रहा. आज कुल 6 मुकाबले खेले गए, जिसमें बल्लेबाजों और ऑलराउंडरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया.
पहले मुकाबले में यंग इंडियंस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट टीम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की. यंग इंडियंस के विभोर मयंक ने 82 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया.
दूसरे मुकाबले में अग्रवाल युवा सभा ने जीतो रांची को 4 विकेट से मात दी. इस मैच में अनिरुद्ध चौधरी के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.
तीसरे मुकाबले में दिन का सबसे शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ सिख यूथ ने पंजाबी हिंदू बिरादरी को 62 रनों के बड़े अंतर से हराया. परमजीत सिंह ने 68 रन और 4 विकेट लेकर एकतरफा जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच रहे.
चौथे मैच में गुरुनानक सेवा जत्था ने जे.सी.आई रांची को 8 विकेट से हराया. धीरज किंगर ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.
पांचवें मुकाबले में रांची जिमखाना क्लब ने रांची क्लब लिमिटेड को 9 विकेट से रौंद डाला. रौनक चौधरी ने 76 रनों की तेज पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता.
दिन के अंतिम और सबसे रोमांचक मुकाबले में डोरंडा ओल्ड जेवियरियंस ने कंट्री क्रिकेट क्लब को पराजित किया, अंकुर पांडेय मैन ऑफ थे मैच रहे .
कल का कार्यक्रम
कल टूर्नामेंट का सबसे अहम दिन होगा. इंटर-स्कूल वर्ग का पहला सेमी-फाइनल दिल्ली पब्लिक स्कूल और कैराली स्कूल के बीच खेला जाएगा. इसके साथ ही सीनियर कैटेगरी के 6 लीग मुकाबले भी खेले जाएंगे, जिसके बाद सेमी-फाइनल की तस्वीर कुछ हद तक साफ होगी.
इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अतुल अग्रवाल, विवेक टिबड़ेवाल, अखिल टिकमानी, यश किंगर, विकाश टिकमानी, श्रेष्ठ वशिष्ठ, आयुष बुधिया, यश सुरेका और केशव पेरिवाल का विशेष योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल से 14 वर्षीय छात्र फैजल रजा हुआ लापता, अपने नाना के घर मेला घूमने गया था