न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मनोहरपुर लायंस ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर किया. टीम की इस शानदार जीत के बाद गुरुवार को मनोहरपुर रेलवे परिसर में मनोहरपुर लायंस के मालिक स्वप्निल खाखा ने अपने पूरे परिवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वप्निल खाखा ने कहा कि झारखंड में जीपीएल के बाद यह एक बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें मनोहरपुर लायंस को विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ है.
उन्होंने कहा कि टीम की इस सफलता के साथ उनका उद्देश्य केवल जीत हासिल करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट के प्रति प्रेरित करना भी है.उन्होंने कहा कि मनोहरपुर और आसपास के युवाओं में खेल के प्रति अलग जुनून देखने की जरूरत है, ताकि यहां की प्रतिभाएं आगे बढ़कर बड़े स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने की बात भी कही. इस मौके पर आनंदपुर प्रखंड प्रमुख दिलबर खाखा, रौशनी खाखा, अनादी महतो, सुशीला बारला, सैफ, अमित ठाकुर, हर्षित राय समेत अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: पलामू में टीबी उन्मूलन के लिए जोश टीम का शुभारंभ, 79 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त