भारत बनाम वेस्टइंडीज
LIVE
एक्सक्लूसिव

IND vs WI LIVE: कप्तान शे होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया

रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है.

By : Ark Sahuliyar
IND vs WI LIVE:  कप्तान शे होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. कप्तान शे होप के तूफानी शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. 
वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के छक्के छुडाते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

टीम इंडिया की ओर से संन्जू सैमसन ने आतिशी पारी खेली. उन्होंने 41 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. ईशान किशन ने भी संजू का जबरदस्त साथ दिया. हालांकि, 22 गेंदों में 43 रन बनाने के बाद वह रोस्टन चेज के शिकार बने. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने टीम इंडिया की पारी को आगे बढाया. श्रेयस के 18 गेंदों में 44 और तिलक ने 18 गेंदों में 44 रन की मदद से टीम इंडिया का स्कोर 249 तक पहुंच गया. 


250 रन के टारगेट को पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में उसने पूरण और हेटमायर का विकेट गंवा दिया. दोनों तेज गेंदबाज मयंक यादव के शिकार बने. हालांकि, इसके बाद शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने पारी को संभाल लिया है. 

LIVE UPDATES


वेस्टइंडीज 10 ओवर के बाद 121-3

Live Updates

10:51 PM 9 अक्तूबर 2026
कप्तान शे होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया

कप्तान शे होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया

कप्तान शे होप के तूफानी शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. वेस्टइंडीज की टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

10:37 PM 9 अक्तूबर 2026
वेस्टइंडीज को जीत के लिए 18 गेंदों में 27 रन चाहिए

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 18 गेंदों में 27 रन चाहिए

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 18 गेंदों में 27 रन चाहिए. 17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 223-4.

10:26 PM 9 अक्तूबर 2026
कुलदीप यादव ने दिलाई भारत को चौथी सफलता, वेस्टइंडीज का स्कोर 15 ओवर के बाद 187-4

कुलदीप यादव ने दिलाई भारत को चौथी सफलता, वेस्टइंडीज का स्कोर 15 ओवर के बाद 187-4

अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने भारत को चौथी सफलता दिला दी है. ताबड़तोड़ गेंदबाजी कर रहे शेरफेन रदरफोर्ड 37 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज का स्कोर 15 ओवर के बाद 187-4. वेस्टइंडीज को 30 गेंदों में 63 रनों की ज़रूरत है.
 

10:22 PM 9 अक्तूबर 2026
वेस्ट इंडीज़ 178-3 (14 ओवर)

वेस्ट इंडीज़ 178-3 (14 ओवर)

वेस्ट इंडीज़ 178-3 (14 ओवर)
वेस्ट इंडीज़ को 36 गेंदों में 72 रनों की ज़रूरत है.

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर) 32 गेंदों में 63 रन बनाकर खेल रहे हैं.
शेरफेन रदरफोर्ड 36 गेंदों में 84 रन बनाकर खेल रहे हैं.

10:17 PM 9 अक्तूबर 2026
वेस्ट इंडीज़ 170-3 (13 ओवर)

वेस्ट इंडीज़ 170-3 (13 ओवर)

वेस्ट इंडीज़ 170-3 (13 ओवर)
वेस्ट इंडीज़ को 42 गेंदों में 80 रनों की ज़रूरत है.

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर) 30 गेंदों पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं.
शेरफेन रदरफोर्ड 32 गेंदों पर 78 रन बनाकर खेल रहे हैं.

10:10 PM 9 अक्तूबर 2026
वेस्टइंडीज को 48 गेंदों में 98 रनों की ज़रूरत

वेस्टइंडीज को 48 गेंदों में 98 रनों की ज़रूरत

वेस्टइंडीज को 53 गेंदों में 115 रनों की ज़रूरत है. शे होप 27 गेंदों पर 54 रन पर खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज का स्कोर 12 ओवर के बाद 152-3.  

संबंधित सामग्री

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. जुआ और अड्डेबाजी करने वालों पर भी पैनी नजर

08 November 2026
बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026