न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज के पांच में से चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें भारत ने 3-1 से जीत दर्ज करते हुए सीरीज को अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने शुरुआती खेले गए तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए हुए पहले ही इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है. हालांकि औपचारिकता मात्र खेले जा रहे चौथे और पांचवें मुकाबले में से एक में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं पांचवां मुकाबला कल (31 जनवरी) को खेला जाएगा. यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस मैच के शुरू होने से ठीक आधे धनते पहले 6:30 बजे होगा. तो चलिए होने वाले मुकाबले से पहले जानते हैं कि यह शानदार मुकाबला आप कब और कहां मुफ़्त में देख सकते हैं.
यहां देख सकते हैं मैच
आप होने वाले इस पांचवें और शानदार मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण के माध्यम से देख सकते हैं. वहीं इस मैच को आप अपने स्मार्टफोन पर जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी देख पाएंगे. तो होने वाले इस मुकाबले से पहले आप अपने फोन पर जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट डाउनलोड कर लें. ताकि आप मैच के समय मुकाबले को देखने से कहीं पीछे न रह जाए.
भारतीय स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.
न्यूजीलैंड स्क्वॉड
जेम्स नीशम, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, रचिन रविंद्र, जैकरी फॉक्स, बेवोन जैकब्स.
यह भी पढ़ें: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी 85,000 और सोना 25,500 रुपये सस्ता