IND vs NZ 4th T20: मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 4th T20: मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11

ind vs nz 4th t20 मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क:
भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज में अभी तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके है. तीनों मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज को अपने नाम कर लिया है. वहीं 28 जनवरी को दोनों टीम इस सीरीज का चौथा मुकाबला खेलने के लिए विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस मैच से ठीक आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा. होने वाला चौथा मैच केवल औपचारिकता मात्र खेला जाएगा. क्योंकि भारतीय टीम ने सीरीज में खेले गए तीनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज को अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम सीरीज में विजय रथ पर सवार है. तो चलिए होने वाले चौथे मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11.

हेड टू हेड आंकड़ें

टी20 में दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें से भारतीय टीम ने सबसे अधिक 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड टीम को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई के साथ समाप्त हुआ है. 28 जनवरी को दोनों टीमों के बीच 27वां मुकाबला खेला जाएगा. अब देखना यह है कि इस मुकाबले में इस टीम को जीत मिलती है और किस टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है. यह कहना तो बहुत मुश्किल होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में जीतेगी क्योंकि क्रिकेट एक खेल है और इसमें हर प्रेडिक्शन फेल है.
 
मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. सभी क्रिकेट प्रेमियों को मैच के दौरान पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा. वहीं मैच के समय तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए स्थिति आरामदायक रहेगी. वहीं मैच के दौरान आर्द्रता का स्तर अधिक रहने की संभावना है, जो 75% से 80% के बीच रहेगा.

पिच रिपोर्ट

विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. यहां  पिच दोनों ही पारियों में बल्लेबाजों का पक्ष लेती हुई नजर आती है. जिस तरह से भारतीय टीम इस सीरीज में बल्लेबाजों कर रही है. यदि टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती है तो टीम न्यूजीलैंड को लगभग 300 रनों का लक्ष्य देती हुई नजर आ सकती है. लेकिन शुरुआती 2 से 3 ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से सीम मूवमेंट मिलती है तो स्पिनरों के लिए भी यहां पर थोड़ी बहुत मदद मौजूद है.

यह भी पढ़ें: Kolkata News: नाजिराबाद में लगी भीषण आग, 7 की मौत कई घायल

संबंधित सामग्री

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

झारखंड

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ   

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन