न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल (25 जनवरी) पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि भारत ने पांच मैचों की ती20 सीरीज में से अभी तक खेले गए 2 टी20 मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज मेन 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. कल होने वाले मुकाबले में यदि टीम इंडिया जीत दर्ज कर लेती है तो, वह सीरीज को अपने नाम कर लेगी और होने वाले बाकी दो मुकाबले केवल औपचारिक मात्र खेला जाएगा. वहीं यदि कल के मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को जीत मिलती है तो, वह इस सीरीज में बनी रहेगी. तो चालिए होने वाले इस अहम और शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं गुवाहाटी के मौसम का हाल और बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.
मैच के दौरान ऐसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम
गुवाहाटी में कल होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. दिन के समय यहां का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं सूर्यास्त के बाद यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. शाम के समय यहां का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज की जा रही है. वहीं मैच के दौरान स्टेडियम में उमस 52% तक पहुंच सकता है. खुशी की बात यह है कि बारिश नहीं होने के कारण सभी क्रिकेट प्रेमी को पूरे 40 ओवर का क्रिकेट देखने को मिलेगा.
बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी की पिच की बात करें, तो यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों का साथ देती है. मैच के दौरान दर्शक के पास बार-बार गेंद जाती हुई नजर आती है. जानकारी के लिए बता दें, गुवाहाटी की पिच लाल मिट्टी की बनी हुई है. जिस वजह से गेंद सही उछाल के साथ बल्ले तक आती है. जिस वजह से मैच में बल्लेबाज लंबे लंबे छक्के और चौके लगाते हुए नजर आते हैं. वहीं समय के साथ पिच गेंदबाजों का साथ देती हुई भी नजर आएगी. वहीं कयास लगाई जा रही है कि टॉस जीतने वाली टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आ सकती है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से बाहर हुई बांग्लादेश टीम, ICC ने दी स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री