IND vs NZ 3rd T20: भारतीय टीम ने दर्ज की जीत, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा

IND vs NZ 3rd T20: भारतीय टीम ने दर्ज की जीत, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा

ind vs nz 3rd t20 भारतीय टीम ने दर्ज की जीत न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: भारतीय टीम आज (25 जनवरी) न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों को टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने के लिए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में उतरी थी. मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ. मुकाबले में शुरू से ही भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों पर हावी नजर आई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए और भारतीय टीम को 154 रनों का आसान सा लक्ष्य दिया. जिस लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने आसानी से कर लिया. भारतीय टीम के तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नाबाद अर्धशतक जड़ा.

वहीं ईशान किशन भले ही अपने शतक से चूक गए मगर, उन्होंने ने भी कमाल की 28 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है और सीरीज को अपने मान भी कर लिया है. अब होने वाले बाकी के दो मुकाबले केवल औपचारिकता मात्र खेले जाएंगे. वहीं गेंदबाजी में भारतीय टीम के तरफ से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

भारतीय खिलाड़ियों ने किया सभी को खुश

टी20 सीरीज के सभी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी को खुश कर दिया है. भारतीय टीम के करफ से सभी खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. चाहें वह बल्लेबाज हो चाहे गेंद, सभी अपने गेम से सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहे हैं. आज के मुकाबले में जहां बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं गेंदबाज भी कुछ काम नजर नहीं आए. गेंदबाजों ने भी अपनी पारी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाजों को चलता कर दिया था. भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज के मुकाबले में चार ओवरों में 17 रन देकर 3 बल्लेबाजों का विकेट चटकाया. वहीं हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 सफलता हाथ लगी.

रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 18 रन देकर 2 बल्लेबाजों का विकेट चटकाया. वहीं, हार्दिक पांड्या ने तीसरे मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाजी की. 3 ओवर में हार्दिक पांड्या ने 23 रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं हर्षित राणा को मुकाबले में एक सफलता हाथ लगी है. बात करें टीम की फील्डिंग की तो, भारतीय टीम की फील्डिंग में भी सुधार साफ देखने को मिल रही है और यह सभी भारतीयों के लिए अच्छी खबर है.
 
यह भी पढ़ें: जानें कहां बनाया जाता है लाल किले पर फहराया जाने वाला तिरंगा, 126 कर्मचारी साल भर बनाते हैं राष्ट्रीय ध्वज

संबंधित सामग्री

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

झारखंड

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

झारखंड

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

सामान्य प्रेक्षक और अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

देश-विदेश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

झारखंड

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल