न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल (25 जनवरी) पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि भारत ने पांच मैचों की ती20 सीरीज में से अभी तक खेले गए 2 टी20 मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज मेन 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. कल होने वाले मुकाबले में यदि टीम इंडिया जीत दर्ज कर लेती है तो, वह सीरीज को अपने नाम कर लेगी और होने वाले बाकी दो मुकाबले केवल औपचारिक मात्र खेला जाएगा. वहीं यदि कल के मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को जीत मिलती है तो, वह इस सीरीज में बनी रहेगी. तो चालिए होने वाले इस अहम और शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11.
हेड टू हेड आंकड़ें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक टी20 में कुल 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें भारत का पलड़ा भारी है. भारत ने खेले गए 27 मुकाबलों में से कुल 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है. दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच टाई रही है. कल होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के बीच का 28वां मुकाबला होने वाला है. अब देखना यह है कि इस मैच में कौन सी टीम जीत दर्ज करती है और किस टीम को हार का सामना करना पड़ता है.
मैच के दौरान ऐसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम
गुवाहाटी में कल होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. दिन के समय यहां का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं सूर्यास्त के बाद यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. शाम के समय यहां का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज की जा रही है. वहीं मैच के दौरान स्टेडियम में उमस 52% तक पहुंच सकता है. खुशी की बात यह है कि बारिश नहीं होने के कारण सभी क्रिकेट प्रेमी को पूरे 40 ओवर का क्रिकेट देखने को मिलेगा.
बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी की पिच की बात करें, तो यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों का साथ देती है. मैच के दौरान दर्शक के पास बार-बार गेंद जाती हुई नजर आती है. जानकारी के लिए बता दें, गुवाहाटी की पिच लाल मिट्टी की बनी हुई है. जिस वजह से गेंद सही उछाल के साथ बल्ले तक आती है. जिस वजह से मैच में बल्लेबाज लंबे लंबे छक्के और चौके लगाते हुए नजर आते हैं. वहीं समय के साथ पिच गेंदबाजों का साथ देती हुई भी नजर आएगी. वहीं कयास लगाई जा रही है कि टॉस जीतने वाली टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आ सकती है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा/ अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव/अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जकारी फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड टीम
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ज़ैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, टिम रॉबिन्सन, बेवन जैकब्स
यह भी पढ़ें: Big Bash League 2025-26: कल खेला जाएगा PS vs SS फाइनल मुकाबला, जानें भारत में कहां देख सकते हैं LIVE मैच