IND vs NZ 1st T20: मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 1st T20: मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

ind vs nz 1st t20 मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

न्यूज11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क: भारतीय टीम आज (21 जनवरी) न्यूजीलैंड के साथ अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने जा रही है. खास बात यह है कि भारतीय टीम का यह टी20 मुकाबला, इस साल का पहला टी20 मुकाबला है. भारतीय टीम की शुरुआत इस साल सीरीज हार के साथ हुई है. खेले जाने वाले टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. जिसमें भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. आज भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. तो चलिए होने वाले फर्स्ट टी20 मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11. 

IND vs NZ 1st T20: हेड टू हेड आंकड़े 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 25 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड के सामने भारी है. खेले गए 25 मुकाबलों में से 14 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं 10 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. एक मुकाबला बेनतिजा  रहा था. आज दोनों टीमों के बीच 26वां मुकाबला खेला जाएगा. अब देखन है यह है कि इस मुकाबले में कौन से टीम बाजी मारती है और किस टीम को इस मुकाबले में हजार का सामना करना पड़ता है. 

IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11 

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, मैट हेनरी और जैकब डफी

IND vs NZ 1st T20: भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

IND vs NZ 1st T20: इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी.

यह भी पढें: बरारी में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना को लेकर थाने में आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

संबंधित सामग्री

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

देश-विदेश

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

इंडिया लौटते ही फिर छाईं राखी सावंत, बिग बॉस मराठी 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री