Asia Cup 2025: दुबई में क्रिकेट का महायुद्ध, आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 ...

Asia Cup 2025: दुबई में क्रिकेट का महायुद्ध, आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मैच का महामुकाबला.. देखेगा पूरा एशिया

asia cup 2025 दुबई में क्रिकेट का महायुद्ध आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मैच का महामुकाबला देखेगा पूरा एशिया

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एशिया कप 2025 में आज क्रिकेट का सबसे बड़ा रोमांच देखने को मिलेगा, जब भारत और पाकिस्तान टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगे. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मैच का इंतजार दुनियाभर के करोड़ों क्रिकेट फैंस कर रहे हैं. करीब 15 महीने बाद दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में भिड़ेंगी. भारत और पाकिस्तान दोनों ने टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया हैं. भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से मात दी, वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराकर धमाकेदार शुरुआत की. ग्रुप ए में यह दोनों टीमों का दूसरा मैच है और जीत हासिल करने के लिए दोनों पूरी ताकत झोंकेंगी.


टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार के हाथ
भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा कर रहे हैं. भारतीय समयानुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा और टॉस 7:30 बजे किया जाएगा.


दोनों टीमों की अबतक की पारी
अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 13 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए है, जिसमें भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 3 बार जीत दर्ज की हैं. एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमें 19 बार भिड़ीं, जिसमें भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 6 मैच जीते है, जबकि 3 मुकाबले बेनतीजा रहे. टी20 एशिया कप में अब तक तीन बार दोनों टीमें आमने-सामने आई है, जिसमें भारत ने 2 और पाकिस्तान ने 1 मैच जीता हैं. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए है, जिनमें दो बार पाकिस्तान और एक बार भारत को जीत मिली हैं. ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए न सिर्फ जीत की प्रतिष्ठा का होगा, बल्कि टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की राह आसान करने का भी मौका होगा.


कहां देख सकते है ये मैच?
फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन के लिए सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.


यह भी पढ़े: Jharkhand Weather Update: झारखंड में 15 से 18 सितंबर तक गरज-चमक संग होगी बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी
 

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर