अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बने विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बने विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बने विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को खेला गया. मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तरफ से स्टार युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल की पारी खेली. बल्लेबाजी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में ताबड़तोड़ 84 रन बनाए. इस रन के साथ ही उन्होंने टी20 में अपने 5000 रन के आंकड़े को भी छु लिया. साथ ही उन्होंने आंद्रे रसेल के सबसे तेज 5000 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अभिषेक से पहले ये विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार सलामी बल्लेबाज आंद्रे रसेल के नाम था. रसेल ने टी20 में पांच हजार रन 2942 गेंद में बनाए थे. वहीं अभिषेक शर्मा ने ये कारनामा केवल 2898 गेंद में कर दिखाया है.

सबसे कम गेंद में अभिषेक ने बनाए 5000 रन

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभिषेक शर्मा ने कल खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ छक्के और चौके लगाते हुए अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं. टी20 में बल्लेबाजी  करते हुए उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 2898 गेंद में किया है. साथ ही वह सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं इस मामले में आंद्रे रसेल दूसरे नंबर पर आ गए हैं. रसेल ने 2942 गेंदों में यह कारनामा करके दिखाया था. वहीं इस सूची में तीसरे नंबर पर टिम डेविड हैं. टिम डेविड ने 3127 गेंद पर 5000 रन टी-20 में पूरे किए थे.

अभिषेक शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ 84 रनों की पारी

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में ताबड़तोड़ 84 रनों की पारी खेली. बल्लेबाजी कर दौरान उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 84 रन बनाए. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए. मगर अपनी बल्लेबाजी के दम पर वह अपनी टीम को 238 रनों तक पहुंचाने में कामयाब रहे. अभिषेक शर्मा के अलावा रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी के दौरान कमाल का प्रदर्शन किया. रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी के दौरान नाबाद 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के के दम पर 44 रन बनाए.

यह भी पढें: कल केरल दौरे पर जाएंगे PM Modi, नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

संबंधित सामग्री

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन