गुमला में 6 दिवसीय क्रिकेट समर कैंप शुरू, पूर्व रणजी खिलाड़ी पप्पू कुमार सिंह सि...

गुमला में 6 दिवसीय क्रिकेट समर कैंप शुरू, पूर्व रणजी खिलाड़ी पप्पू कुमार सिंह सिखा रहे हैं क्रिकेट के गुर

शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में दिख रहा बच्चों का उत्साह, 100 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

गुमला में 6 दिवसीय क्रिकेट समर कैंप शुरू पूर्व रणजी खिलाड़ी पप्पू कुमार सिंह सिखा रहे हैं क्रिकेट के गुर

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11  भारत

गुमला/डेस्क:  गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन  के तत्वावधान में स्थानीय शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में छह दिवसीय समर क्रिकेट कैंप का भव्य आयोजन किया गया है. 2 जून से शुरू हुए इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में गुमला जिले और आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक बच्चे और बच्चियां बड़े ही उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं.

​इस कैंप की सबसे खास बात यह है कि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन  द्वारा नियुक्त किए गए पूर्व रणजी खिलाड़ी पप्पू कुमार सिंह खुद इस कैंप की कमान संभाल रहे हैं. वे मुख्य कोच और ऑब्जर्वर के रूप में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उनके खेल को बारीकी से देखने के लिए मौजूद हैं. साथ ही गुमला जिला के ज्ञान प्रकाश, सौरभ कुमार ,सनी साहू और मधुसूदन उरांव पूरे जी जान से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन  द्वारा नियुक्त किए गए पूर्व रणजी खिलाड़ी पप्पू कुमार सिंह का साथ दे रहे है.

​कैंप की मुख्य विशेषताएं और प्रशिक्षण

​शिविर के दौरान युवा खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट की बारीकियों से रूबरू कराया जा रहा है. इस 6 दिवसीय कैंप में मुख्य रूप से निम्नलिखित पांच बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है:
​प्रोफेशनल कोचिंग : पूर्व रणजी खिलाड़ी के अनुभव का सीधा लाभ बच्चों को मिल रहा है.
​कौशल विकास : बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग की तकनीकों को सुधारा जा रहा है.
​फिटनेस और फील्डिंग : आधुनिक क्रिकेट के लिहाज से बच्चों के फिटनेस स्तर और फील्डिंग स्किल्स को बेहतर बनाने पर विशेष जोर है.
​मानसिक मजबूती : खेल के दौरान दबाव की परिस्थितियों से निपटने के लिए बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है.
​मैच एक्सपोजर : अभ्यास सत्रों के साथ-साथ बच्चों को मैच खेलने का अनुभव भी दिया जा रहा है.

​लड़कियों और जूनियर वर्ग में भारी उत्साह

​जारी किए गए नियमों के अनुसार, इस समर कैंप में लड़कों के लिए आयु सीमा 01-09-2012 या उसके बाद का जन्म तय की गई है, जबकि लड़कियों के लिए किसी भी आयु वर्ग में भाग लेने की खुली छूट दी गई है. यही वजह है कि मैदान पर बड़ी संख्या में उभरती हुई महिला क्रिकेटर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं.

गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन  के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को एक सही मंच प्रदान करना है. जैसा कि इस कैंप का स्लोगन है आज प्रशिक्षण लें, कल खेलें, हमेशा नेतृत्व करें, एसोसिएशन गुमला से भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
​कैंप के सफल संचालन में गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: World Bicycle Day: कभी शादियों में दी जाने वाली साइकिल आज हो गई है उपेक्षित, ऊर्जा संकट में बन सकती है बड़ा वरदान

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन