न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड पुलिस की मेजबानी में रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026–27 के अंतर्गत आज 22 अक्टूबर 2026 को रिकर्व महिला, रिकर्व पुरुष तथा इंडियन राउंड महिला वर्ग की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं. इन स्पर्धाओं में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए एकाग्रता, सटीकता, धैर्य और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया.
रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा महिला वर्ग:
70 मीटर (प्रथम चरण) में CISF की बासंती महतो ने 334 अंकों के साथ स्वर्ण, असम राइफल्स की प्रमिला दैमरी ने 329 अंकों के साथ रजत तथा ITBP की सोनाली बसुमतारी ने 322 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. 70 मीटर (द्वितीय चरण) में बासंती महतो (CISF) 330 अंकों के साथ प्रथम, प्रमिला दैमरी (असम राइफल्स) 327 अंकों के साथ द्वितीय तथा अमीषा चौरसिया (BSF) 324 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं.
रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा पुरुष वर्ग:
70 मीटर (प्रथम चरण) में असम राइफल्स के अकोइजाम अमरजीत ने टाई-ब्रेकिंग मानदंडों के आधार पर स्वर्ण, BSF के चमन सिंह ने रजत तथा ITBP के नीरज ने कांस्य पदक प्राप्त किया; तीनों ने 332 अंक अर्जित किए. 70 मीटर (द्वितीय चरण) में ITBP के मुकेश बोरो ने 337 अंकों के साथ स्वर्ण, ITBP के नीरज ने 336 अंकों के साथ रजत तथा BSF के चमन सिंह ने 334 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता.
इंडियन राउंड तीरंदाजी स्पर्धा महिला वर्ग:
30 मीटर (प्रथम चरण) में उत्तर प्रदेश पुलिस की दीपिका पांडे ने 334 अंकों के साथ स्वर्ण, CISF की लाइफ्राकपम रोजिना देवी ने 327 अंकों के साथ रजत तथा SSB की पुष्पा ने 323 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. 30 मीटर (द्वितीय चरण) में दीपिका पांडे (331 अंक), लाइफ्राकपम रोजिना देवी (330 अंक) और BSF की प्रतीक्षा (328 अंक) क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं. समग्र परिणाम में दीपिका पांडे (665 अंक) ने स्वर्ण, लाइफ्राकपम रोजिना देवी (657 अंक) ने रजत तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की नमिता वर्मा (643 अंक) ने कांस्य पदक हासिल किया.