न्यूज़11 भारत
धर्म/डेस्क: हिंदू धर्म और भारतीय लोक मान्यताओं में बिल्ली को लेकर कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं. कुछ लोग घर में बिल्ली का आना शुभ मानते हैं, तो कुछ इसे अशुभ संकेत से जोड़कर देखते हैं. वहीं रास्ते में बिल्ली का दिखना या अचानक घर में बिल्ली का प्रवेश करना भी कई मान्यताओं से जुड़ा हुआ है. आखिर बिल्ली का दिखना शुभ होता है या अशुभ? क्या घर में बिल्ली का आना धन और खुशहाली का संकेत माना जाता है या इसके पीछे कोई दूसरी मान्यता है? आइए जानते हैं धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष के अनुसार बिल्ली से जुड़े इन संकेतों का क्या मतलब है.
सुबह-सुबह बिल्ली दिखना शुभ या अशुभ ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुबह-सुबह काली बिल्ली देखना पूरी तरह अशुभ नहीं होता है. प्रात:काल या सुबह-सुबह अचानक काली बिल्ली दिखाई दे, तो इसे इस बात का संकेत माना जाता है कि आपके घर जल्द ही कोई मेहमान आ सकता है या आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
वहीं यदि कोई काली बिल्ली आपके घर में चुपचाप आती है और बिना किसी नुकसान के खुद ही चली जाती है, तो इसे सौभाग्य और खुशनुमा माहौल का संकेत माना जाता है.
इसके अलावा घर में सफेद बिल्ली का आना बहुत ही शुभ होता है, इसे माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है और यह घर से नकारात्मक ऊर्जा के खत्म होने का संकेत देता है.
यदि बिल्ली घर में आकर पानी पीती है या चुपचाप बैठी रहे, तो यह आर्थिक लाभ या घर में समृद्धि आने का संकेत माना जाता है.
बिल्लियों से जुड़े अशुभ संकेत
यदि सुबह-सुबह बिल्लियां आपस में लड़ती हुई दिखाई दें, तो यह परिवार में आपसी क्लेश या विवाद बढ़ने का संकेत हो सकता है. वहीं शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय बिल्ली के रोने की आवाज सुनना या काली बिल्ली का दिखना शकुन शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है.
इसे भी पढ़ें: आज कैसा रहेगा आपका दिन? प्रेम, करियर, व्यापार और धन के मामले में जानें सभी 12 राशियों का हाल