- मेष (Aries): इस जातक वालों को रोमांटिक पलों का आनंद मिलने की संभावना है. आर्थिक मामले में दिन अच्छा रहेगा. बीमारियों को लेकर सावधान रहें.
- वृषभ (Taurus): आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहे. समझदारी से किया गया निवेश लाभकारी होगा. आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा.
- मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा, मन प्रफुल्लित रहेगा. खर्च को लेकर सावधान रहें. संपत्ति के मामलों में जल्दबाजी न बचें.
- कर्क (Cancer): इस जातक वालों के मंगल के गोचर से स्वभाव में थोड़ी उग्रता बढ़ सकती है, बातचीत में संयम बरतना आपके लिए हितकारी सिद्ध होगा.
- सिंह (Leo): इस जातक वालों के लिए चंद्रमा, गुरु और केतु की युति मन में थोड़ी असमंजस पैदा होगी. महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें.
- कन्या (Kanya): इस जातक वालों के लिए सही सलाह है कि कामकाज में संयम बरतें. सही मार्गदर्शन से आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं.
- तुला (Libra): शुक्र और बुध के गोचर से इस जातक वालों का दिन मंगलकारी होगा. 'लक्ष्मी नारायण योग' विशेष धन लाभ दिला सकता है.
- वृश्चिक (Scorpio): कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है.
- धनु (Sagittarius): जल्द लाभ देने वाले लुभावने दावों से बचने का प्रयास करें. किसी की सलाह लेने से पहले जांच अवश्य करें. सावधानी लाभकारी होगी.
- मकर (Capricorn): अचानक रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. रिश्तेदारों में संपत्ति की बात पर चर्चा हो सकती है. जीवनसाथी से बातचीत में जिद से बचें.
- कुंभ(Aquarius): रिश्तों और साझेदारी में अच्छा सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी का साथ मजबूत रहेगा. विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है.
- मीन(Pisces): पुराने मामलों के सुलझने की संभावना है.किसी विवाद में भी राहत मिलने की उम्मीद है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में अच्छी खबर मिलेगी.
यह भी पढ़ें: झारखंड का मौसम अब बदलाव के दौर में, 3 और 4 नवंबर को हल्की-फुल्की बारिश के बाद छाएगी धुंध, बढेगा ठंड का असर