अखंड ज्योत
एक्सक्लूसिव

शारदीय नवरात्र में घर पर जला रहे हैं अखंड ज्योत? जान लें जलाने की सही विधि और जरूरी नियम

अखंड ज्योत नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान से प्रज्वलित किया जाता है और पूरे नौ दिनों तक ज्योत को लगातार जलाए रखने का संकल्प लिया जाता है.

By : Dipali Kumari
शारदीय नवरात्र में घर पर जला रहे हैं अखंड ज्योत? जान लें जलाने की सही विधि और जरूरी नियम

न्यूज़11 भारत 
धर्म/डेस्क:
 मां दुर्गा के आगमन में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. नवरात्र के शुरुआत के साथ ही घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होगी. भक्त नौ दिनों तक उपवास रखकर मां के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं. इस दौरान कई घरों में अखंड ज्योत भी जलाई जाती है, जिसे सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. नवरात्र के पहले दिन से ही अखंड ज्योति का विशेष महत्व माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्र में अखंड ज्योत जलाने के कुछ खास नियम भी होते हैं? आइए जानते हैं अखंड ज्योत जलाने की सही विधि, जरूरी सावधानियां और इससे जुड़े धार्मिक नियम.

अखंड ज्योत नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान से प्रज्वलित किया जाता है और पूरे नौ दिनों तक ज्योत को लगातार जलाए रखने का संकल्प लिया जाता है. कई भक्त अपनी विशेष कामना के लिए अखंड ज्योत जलाते हैं. 

अखंड ज्योत कैसे प्रज्वलित करें?

शारदीय नवरात्र के दौरान अखंड ज्योत जलाने के लिए शुद्धता और पवित्रता का सबसे अधिक ध्यान रखा जाता है. ज्योत जलाने के लिए आप पीतल, चांदी या मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पवित्र दीपक को शुद्ध तिल के तेल, सरसों के तेल या घी से भरें. इसके बाद इसमें लंबी और मोटी बाती डालें. 
शुभ मुहूर्त में अखंड दीप को चौकी पर स्थापित करें. देवी के दाहिनी तरफ घी का दीया और बाईं ओर तेल का दीया रखना सही माना जाता है. अखंड ज्योत जलाते समय विशेष मंत्रों का जाप कर शुभ माना जाता है.

शारदीय नवरात्र में अखंड ज्योत से जुड़े नियम

 शुभ मुहूर्त में जलाएं ज्योत: नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना या पूजा के शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा के सामने अखंड ज्योत प्रज्वलित करें.

संकल्प लेकर करें शुरुआत: अखंड ज्योत जलाने से पहले मां दुर्गा का ध्यान करें और नौ दिनों तक ज्योत जलाए रखने का संकल्प लें.

सही दिशा का रखें ध्यान: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अखंड ज्योत को पूजा स्थल पर उचित दिशा में रखना चाहिए. इसके लिए घर की परंपरा और पूजा-विधि का पालन करें.

ज्योत को सुरक्षित स्थान पर रखें: दीपक को ऐसी जगह रखें, जहां बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच न हो. उसके आसपास पर्दे, कागज या अन्य ज्वलनशील चीजें न रखें.

घी या तेल का इस्तेमाल: अखंड ज्योत जलाने के लिए अपनी धार्मिक परंपरा के अनुसार शुद्ध घी या तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ज्योत बुझने न दें: अखंड ज्योत का अर्थ है लगातार जलने वाली ज्योत. इसलिए समय-समय पर उसकी निगरानी करें और जरूरत के अनुसार घी या तेल डालें. इसे बिना निगरानी के न छोड़ें.

साफ-सफाई का रखें ध्यान: पूजा स्थल को साफ रखें और नियमित रूप से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें. श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करना महत्वपूर्ण माना जाता है.

नियमित रूप से करें मां की आरती: नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा की आरती, मंत्र जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार कर सकते हैं.

अखंड ज्योत की सुरक्षा को प्राथमिकता दें: घर में अगर अखंड ज्योत जला रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, नवरात्र के नौ दिनों तक कमरे या घर को अकेला नहीं छोड़े. ज्योत के पास किसी न किसी सदस्य का हर समय होना बेहद जरूरी है.

सात्विक भोजन: इसके अलावा घर में अगर ज्योत जल रही है, तो उस दौरान मांसाहारी भोजन, प्याज और लहसुन का सेवन करने से भी बचना चाहिए. ये सभी चीजें तामसिक स्वभाव की होती हैं.

अखंड ज्योत के पास सोना

शारदीय नवरात्र के दौरान बहुत से लोग रात के समय अखंड ज्योत के पास सोते हैं, ताकि ज्योत को बुझने से बचाया जा सकें. लेकिन इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. जिस कमरे में ज्योत जल रहा हो, वहां सोने के लिए बिस्तर का इस्तेमाल करना भी गलत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नवरात्र के न दिन आपको भूमि पर ही सोना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात
 

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026