न्यूज़11 भारत
धर्म/डेस्क: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. आइये इस खास लेख में जानते हैं कि धनतेरस पर किस वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए और क्यों.
कब है धनतेरस?
हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. धनतेरस के साथ ही देशभर में दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाती है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी. इस तिथि का समापन 7 नवंबर को सुबह 11:45 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कल 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा.
धनतेरस पर न खरीदें ये सामान
अगर आप भी धनतेरस की खरीदारी करने बाजार जा रहे हैं, तो जाने से पहले यह जरूर जान लीजिए कि आपको क्या खरीदना है और क्या नहीं.
- लोहे का सामान
लोहे का संबंध शनिदेव से माना जाता है, इसलिए धनतेरस पर लोहा या लोहे के बर्तन/औजार खरीदने से बचना चाहिए.
- कांच का सामान
कांच बहुत नाजुक होता है और टूटने वाली चीजों को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए कांच के बर्तन या सजावटी सामान न खरीदें.
- काले रंग की चीजें
पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में काले रंग को अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए काले रंग के कपड़े या अन्य सामान खरीदने से बचें.
- खाली बर्तन
नया बर्तन खरीदना शुभ है, लेकिन उसे कभी भी खाली घर न लाएं. बर्तन में थोड़ा अनाज, पानी या सिक्के डालकर ही घर लाना चाहिए.
- धारदार या नुकीली चीजें
चाकू, कैंची, सुई या अन्य धारदार वस्तुएं इस दिन खरीदना अशुभ माना जाता है.
- एल्युमिनियम और प्लास्टिक
धनतेरस पर एल्युमिनियम और प्लास्टिक के बर्तन या सामान खरीदने से भी बचना चाहिए, इसके बजाय पीतल, तांबा, चांदी या सोना खरीदना शुभ होता है.
इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है मृत्यु के देवता के नाम का दीपक; जानें धार्मिक मान्यता