न्यूज11 भारत
पुलवामा/डेस्क: तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर प्रवास के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ श्रीनगर स्थित शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के द्वारा गर्म जोशी के साथ वहां के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गयातीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न नागरिक एवं सैन्य कार्यक्रमों में सहभागिता करने, सुरक्षा बलों के जवानों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज पुलवामा जिले के अवंतीपोरा पहुंचे. यहां की जनता जनार्दन एक ही नारा लगा रही थी - शुक्रिया मोदी जी. यह शुक्रिया प्रधानमंत्री के उस दूरदर्शिता और दृढ़ प्रतिज्ञा को समर्पित है, जिसके वजह से आज जम्मू & कश्मीर में बड़े परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं. यहां दो-दो एम्स का उपहार प्रधानमंत्री ने दिया है. 250 एकड़ क्षेत्र में ₹2500 करोड़ रूपये की लागत से इसका निर्माण कार्य चल रहा है. 750 बेड वाले एम्स में इस वर्ष ओपीडी शुरू हो जाएगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 7 मेडिकल कॉलेज, बुलेट प्रूफ एंबुलेंस की सौगात भी है. यहां के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाई गई हैं.
यह उपलब्धियां उस जम्मू & कश्मीर की हैं, जहां के लोगों के साथ पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ धोखा किया. इन्हें कभी मुख्यधारा से जुड़ने नहीं दिया. आज यहां पहुंचकर यह एहसास हुआ कि जम्मू और कश्मीर पूरी तरह से प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ खड़ा है. सेठ ने बताया कि कश्मीर में प्रतिवर्ष लगभग 30 लाख क्रिकेट बैट तैयार किए जा रहे हैं, जिनका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, सऊदी अरब सहित कई देशों में हो रहा है. इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं. वहीं, अब तक 400 से अधिक फिल्मों की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में हो चुकी है और पिछले एक वर्ष में 1 करोड़ 77 लाख से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां पहुंचे हैं. इस अवसर पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल शर्मा जी सहित प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सुशासन, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एम्स अवंतिपुरा से आयोजित "प्रगति पथ यात्रा" में सहभागिता का सौभाग्य मिला. यह यात्रा मोदी सरकार के विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष सत पाल शर्मा, जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. सैयद दरख्शांद अंद्राबी, भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव अनवर खान, प्रदेश सचिव आरिफ राजा, भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता रैना सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे.
देशव्यापी पहल "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत, आज अवंतीपोरा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक पौधा लगाया जिससे पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के प्रति प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया गया. इस अवसर पर सांसद (राज्यसभा) और भाजपा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष सत पॉल शर्मा; जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी; भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव अनवर खान; भाजपा जम्मू-कश्मीर के राज्य सचिव आरिफ राजा; भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर; और भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुनीता रैना के साथ-साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- अब होर्मुज के भरोसे अब नहीं रहेगा भारत, ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2,000 किमी लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन