अभिषेक राज/न्यूज11 भारत
गया/डेस्क: गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मानपुर मोहल्ला स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा में शामिल होने से पहले गया एयरपोर्ट पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनता को संबोधित किया.
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. आज बेटियां गर्व से घर से बाहर निकलती हैं और समाज के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं.
वहीं उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार को सालों तक पीछे धकेला. तेजस्वी यादव की सरकार में तो जमीन कुर्क कर नौकरी देने की नौबत आ गई थी. सैनी ने जनता से अपील की कि बिहार के विकास को गति देने के लिए एक बार फिर एनडीए सरकार को मजबूत करें.
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने किया ऐतिहासिक विकास, सिमरी बख्तियारपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले