न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार के कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है. 16 जनवरी 2026 को हुई बैठक में कई नेताओं की सुरक्षा को लेकर निर्णय लिया गया था. इस संबंध में गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को वाई प्लस श्रेणी मिलेगी, साथ ही एस्कॉर्ट गाड़ी भी रहेगी. पशुपति पारस की सुरक्षा को वाई से घटकर एक्स कर दिया गया है. शकील अहमद कांग्रेस के पूर्व विधायक की सुरक्षा वाई से घटकर एक्स श्रेणी किया गया है. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की सुरक्षा को वाई प्लस श्रेणी से घटाकर एक्स श्रेणी की गई है.
वहीं पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा को जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी की दी गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा घटकर वाई प्लस व स्कॉट गाड़ी श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. जमुई के सांसद अरुण भारती को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, अख्तरुल इमान को वाई श्रेणी की सुरक्षा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय शरावगी को जेड़ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. मंगल पांडे को भी जेड़ श्रेणी दी गई है. भगवान सिंह कुशवाहा को वाई श्रेणी, नीतीश मिश्र को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

ये भी पढ़ें- 31 जनवरी तक सभी निजी अस्पतालों को HEM 2.0 पर माइग्रेट करने का निर्देश: छवि रंजन