दिल्ली में विपक्ष की महारैली

इंडी गठबंधन ने दिल्ली में रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में वक्ताओं ने 'वोट चोरी' पर जमकर बोला हमला

कोई भी अपनी जिम्मेवारी से बच नहीं सकता, ज्ञानेश कुमार को जेल जाना होगा, मोदी-शाह सभी पर कार्रवाई होगी - राहुल गांधी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
इंडी गठबंधन ने दिल्ली में रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में वक्ताओं ने 'वोट चोरी' पर जमकर बोला हमला

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: विपक्ष के इंडी गठबंधन ने अपने पूर्व के निर्धारित दिल्ली में विशाल मार्च निकालने के बाद रामलीला मैदान में महारैली की. मार्च और महारैली में इंडी गठबंधन के लगभग सभी दलों और नेताओं ने भाग लिया और चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जमकर हमला बोला. इस रैली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अभिजीत दिपके समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए. महाराष्ट्र से जहां 5000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की जानकारी है, वहीं झारखंड से 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे.

विपक्ष की रैली को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त थी. सुरक्षा के मद्देनजर रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया था. सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी.  इसके अलावा मैदान और आसपास के इलाकों में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई.

रामलीला मैदान रैली में किसने क्या कहा

ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे - राहुल गांधी

महारैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की बात कही. इसके अलावा उन्होंने मोदी-शाह के खिलाफ लीगल कार्रवाई की भी बात कही. राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी अपनी जिम्मेवारी से नहीं सकता. राहुल गांधी ने कहा-  मोदी हो, अमित शाह हों, या ज्ञानेश कुमार सभी पर कार्रवाई होगी.

राहुल गांधी ने कहा देश में वोट चोरी हो रही है. उन्होंने दावा किया कि बिना वोट चोरी के NDA जीत ही नहीं सकती. राहुल ने आरोप लगाया कि 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटरों को लिस्ट से बाहर किया गया. 15 फीसदी वोटरों को वोटर लिस्ट को बाहर निकाला गया है. 

पश्चिम बंगाल SIR का शिकार हुआ - ममता बनर्जी 

महारैली को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सम्बोधित किया. उन्होने कहा कि पश्चिम बंगाल एसआईआर का शिकार हुआ है. अगर ऐसा नहीं होता तो टीएमसी की हार हो ही नहीं सकती थी. उन्होंने कहा, हम उन्हें बख्शेंगे नहीं, हम लड़ेंगे.

BJP अपनी हार का ठिकरा दूसरों पर फोड़ रही है - अखिलेश यादव

सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि काशी की जनता ने BJP को डबल 0 दी दिया. अब बीजेपी हार का ठीकरा दूसरों के सिर पर फोड़ रही है. अखिलेश ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग नींद की गोली खाकर सोई है.

ज्ञानेश कुमार मोदी का चेला हैं - मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश मोदी के चेले हैं. उन्होंने कहा कि मंच पर बैठे लोग किसी से डरने वाले नहीं है. उन्होंने सभी NDA सरकारों को चोरों की सरकार तक कह डाला. उन्होंने आह्वान किया कि मोदी को हटाओ लोकतंत्र बचाओ.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में  विकास को गति देने के लिए विधायक समीर महंती ने तीन विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026