सम्राट का बड़ा दावा, 20 नवंबर 2026 तक बिहार में होगा 5 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट

सम्राट का बड़ा दावा, 20 नवंबर 2026 तक बिहार में होगा 5 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में औद्योगिकरण को लेकर बड़ा दावा किया है। अगर सम्राट चौधरी की यह बात सच हुई तो निश्चित तौर पर अगले 5 साल में बिहार की तकदीर बदल जाएगी।

सम्राट का बड़ा दावा 20 नवंबर 2026 तक बिहार में होगा 5 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट

सम्राट का बड़ा दावा, 20 नवंबर 2026 तक बिहार में होगा 5 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट सम्राट का बड़ा दावा, 20 नवंबर 2026 तक बिहार में होगा 5 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

हाइलाइट्स - 

  • बिहार उद्योगों का जाल बिछाने का ब्लूप्रिंट तैयार
  • अगले 5 साल में बिहार का विकास और भी तेजी से होगा
  • भारी उद्योग के लिए बिहार तैयार ; सम्राट चौधरी
  • औद्योगीकरण के लिए बिहार में जमीन की नहीं है कमी

पटना - बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को अगले 5 साल में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प एनडीए सरकार ने लिया है। इसको लेकर अब सरकार गंभीरता से काम भी शुरु कर चुकी है। उन्होंने बताया कि बिहार में औद्योगीकरण की वजह से न सिर्फ बिहार का विकास होगा बल्कि, बिहार के युवाओं को रोजगार भी मुहैया होगा।

नवंबर 2026 तक 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों के साथ औपचारिक मुलाकात में बातचीत करते हुए कहा कि, सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि 20 नवंबर 2026 तक बिहार में काम से कम 5 करोड रुपए का निवेश आ जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है और कई स्तर पर बातचीत शुरु हो गई है। सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि बिहार में औद्योगीकरण को लेकर के धरातल पर काम शुरू कर दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सरकार ने जो लक्ष्य 20 नवंबर 2026 के लिए निर्धारित किया है। उसे लक्ष्य की प्राप्ति उसके पहले भी हो सकती है।

चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए के नेताओं ने किया था वादा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के कई नेताओं ने बिहार में औद्योगीकरण की बात कही थी। चुनाव प्रचार के दौरान यह भी कहा गया था कि बिहार में डिफेंस कॉरिडोर सेमीकंडक्टर की इंडस्ट्री, देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर बिहार में बनेगा। चुनाव प्रचार के दौरान बड़े नेताओं ने यह भी दावा किया था कि अगले कुछ वर्षों में बिहार को देश के अग्रणी पांच राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज उसी आधार पर यह कहा कि बिहार में और भी तेजी से विकास के लिए हेवी इंडस्ट्री का आना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

इसे भी पढ़ें - Z श्रेणी की सुरक्षा में आए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, बिहार सरकार का बड़ा फैसला...

संबंधित सामग्री

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

क्राइम

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

गया के इमामगंज प्रखंड स्थित झिकटिया पंचायत में मनरेगा के तहत फर्जी वृक्षारोपण कर सरकारी राशि निकासी का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि कागजों पर पौधे लगाए गए, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

क्राइम

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

ड्यूटी से गायब थे डॉक्टर आए भी तो लुंगी-गंजी में, विधायक ने रंगे हाथ पकड़ लगा दी क्लास

बिहार

ड्यूटी से गायब थे डॉक्टर आए भी तो लुंगी-गंजी में, विधायक ने रंगे हाथ पकड़ लगा दी क्लास

कैमूर के रामगढ़ अस्पताल में लुंगी-गंजी पहनकर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को विधायक ने लगाई फटकार। सीएस से सस्पेंशन की मांग। घायलों को बनारस रेफर कराया।

Bihar News : डीटीओ कार्यालय में शराब का ‘खजाना’! गार्ड रूम से बोतलों की बरामदगी के बाद मचा हड़कंप

बिहार

Bihar News : डीटीओ कार्यालय में शराब का ‘खजाना’! गार्ड रूम से बोतलों की बरामदगी के बाद मचा हड़कंप

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच बक्सर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ ऑफिस) परिसर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है।

Bihar Crime: बिहार में बदमाशों का दुस्साहस, किशोर की हत्या कर शव को घर में फेंका

बिहार

Bihar Crime: बिहार में बदमाशों का दुस्साहस, किशोर की हत्या कर शव को घर में फेंका

बिहार के रोहतास जिले में एक किशोर की हत्या कर शव को उसके घर में फेंक दिया है और मौके से फरार हो गए। गले में फांसी का फंदा भी मिला है।