बिहार के प्रथम चरण का रणक्षेत्र तैयार, मैदान में पूर्व और वर्तमान डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार के प्रथम चरण का रणक्षेत्र तैयार, मैदान में पूर्व और वर्तमान डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री

बिहार के प्रथम चरण का रणक्षेत्र तैयार मैदान में पूर्व और वर्तमान डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का शोर थम गया है अब 6 नवम्बर को मतदाता वोट कर अपना जोर दिखायेंगे. प्रथम चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है. इनमें राज्य के कई पूर्व और वर्तमान मंत्रियों के साथ पूर्व और वर्तमान डिप्टी सीएम भी चुनाव मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला बिहार की जनता करने वाली है. बता दें कि पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर मतदान होना है, इस चरण में कई चर्चित चेहरे चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिनमें बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम शामिल हैं तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की किस्मत भी ईवीएम में बंद होने वाली है. इतना ही नहीं वर्तमान बिहार सरकार में शामिल 14 मंत्री भी पहले चरण में चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं.

इन राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर 

  • सीवान से चुनावी मैदान में मंगल पांडेय उनका मुकाबला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से है.
  • जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सरायरंजन से चुनावी मैदान में.
  • मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा सोनबरसा से चुनाव मैदान में.
  • राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी दरभंगा से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी बहादुरपुर से चुनाव मैदान में
  •  नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार जाले से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता कुढ़नी से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह साहेबगंज से चुनावी मैदान में हैं.
  • आईटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू अमनौर से किस्मत आजमा रहे हैं.
  • सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी कल्याणपुर से चुनावी मैदान में.
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार बिहारशरीफ से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा से चुनावी मैदान में हैं.
  • शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भोरे से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार से चुनाव मैदान में.
  • रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी पारू से चुनाव मैदान में हैं.
  • आईआईपी के अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता सहरसा से चुनावी मैदान में.
  • आलोक रंजन झा सहरसा से चुनाव लड़ रहे.
  • ललित कुमार यादव दरभंगा ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे.
  • इसरायल मंसूरी कांटी से चुनाव लड़ रहे.
  • आलोक कुमार मेहता उजियारपुर से चुनाव लड़ रहे.
  • रेणु देवी बिहारीगंज से  से चुनाव मैदान में.
  • प्रो चंद्रशेखर मधेपुरा से चुनाव मैदान में.
  • हरिनारायण सिंह हरनौत से चुनाव लड़ रहे.
  • रामानंद यादव फतुहा से चुनाव लड़ रहे.
  • श्याम रजक फुलवारी से चुनाव मैदान में हैं.
  • राघवेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा से चुनाव मैदान में.
  • श्रीभगवान सिंह कुशवाहा जगदीशपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • संतोष कुमार निराला राजपुर से चुनावी मैदान में हैं
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव दानापुर से चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जमुई: अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का दावा- यूपी में भाजपा 50 सीट जीती तो दे दूंगा इस्तीफा

संबंधित सामग्री

मेदिनीनगर: वार्ड 31 में पार्षद प्रत्याशी मुमताज बानो के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, समर्थकों का उमड़ा हुजूम

झारखंड

मेदिनीनगर: वार्ड 31 में पार्षद प्रत्याशी मुमताज बानो के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, समर्थकों का उमड़ा हुजूम

तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में मातम पसरा

झारखंड

तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में मातम पसरा

नमिता देवी हत्याकांड: पुलिस ने सुराग देने वाले को रखा ₹20,000 का इनाम, जांच पर उठे सवाल

झारखंड

नमिता देवी हत्याकांड: पुलिस ने सुराग देने वाले को रखा ₹20,000 का इनाम, जांच पर उठे सवाल

उड़ीसा के बालेश्वर का युवक तिरिलपोसी में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

झारखंड

उड़ीसा के बालेश्वर का युवक तिरिलपोसी में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

अवैध शराब के खिलाफ गावां में बड़ी कार्रवाई, कई भट्ठियों को किया ध्वस्त,185 लीटर महुआ शराब जब्त

झारखंड

अवैध शराब के खिलाफ गावां में बड़ी कार्रवाई, कई भट्ठियों को किया ध्वस्त,185 लीटर महुआ शराब जब्त