चुनावी प्रक्रिया पर बेसिर-पैर के आरोप लगाकर जनादेश का अपमान कर रहे हैं तेजस्वी - उमेश सिंह कुशवाहा

By : News11 Bharat
चुनावी प्रक्रिया पर बेसिर-पैर के आरोप लगाकर जनादेश का अपमान कर रहे हैं तेजस्वी - उमेश सिंह कुशवाहा

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अपनी राजनीतिक नाकामियों और विफलताओं पर आत्मचिंतन करने के बजाय उस पर पर्दा डालने के लिए चुनावी प्रक्रियाओं पर बेसिर-पैर के आरोप लगा रहे हैं, जो पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना है और उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव परिणाम पर सवाल खड़ा करना और उसे संदेह की नजरों से देखना सीधे-सीधे जनादेश का अपमान है, और बिहार की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी.

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता ने राजद की अराजक मानसिकता, जंगलराज का काला इतिहास, भ्रष्टाचार की परंपरा और परिवारवादी सोच को सिरे से नकारते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास और सुशासन की नीति पर मुहर लगाई है तथा एनडीए को प्रचंड जनादेश देने का काम किया है. चूंकि करारी हार से तेजस्वी यादव फ्रस्ट्रेशन के शिकार हो गए हैं, इसलिए अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं.

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीतिक सहूलियत और सुविधा के आधार पर चुनावी परिणामों पर राय तय करता है. गत वर्ष ही पड़ोसी राज्य झारखंड में राजद समर्थित ‘इंडी गठबंधन’ की सरकार बनी, जहाँ तेजस्वी के विधायक मंत्रिमंडल का हिस्सा भी हैं. यानी जहाँ विपक्ष की सरकार बनती है, वहाँ चुनाव आयोग ‘निष्पक्ष’ हो जाता है, और जहाँ उनकी हार हो जाती है वहाँ पूरा विपक्ष अपनी कमियों पर आत्मचिंतन करने के बजाय चुनाव आयोग में कमियाँ ढूँढने लगता है. इस दोहरी मानसिकता को जनता भी बखूबी समझ रही है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लगातार अविश्वास का भाव व्यक्त करना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है, विपक्ष को इस तरह के रवैये से बाज आना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अभी कुछ दिन तापमान रहेगा सामाान्य, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए जारी किया पूर्वानुमान

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था सागर तोराई

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.