न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के आरोपों के बाद उनका बड़ा बेटा तेजप्रताप यादव ने अपनी बहन का खुल कर समर्थन करते दिख रहे हैं. उन्होने संजय यादव व तेजस्वी यादव पर गंभीर सवाल भी उठाया है.
निष्पक्ष जांच की मांग
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को अपनी बहन रोहिणी आचार्य का समर्थन करते हुए केंद्र व बिहार सरकार से जांच की गुजारिश की है कि कहीं उनके माता-पिता को मानसिक परेशानी तो नहीं दी जा रही. तेजप्रताप में अपने परिवार में इस संकट के लिए जयचंद को दोषी ठहराया है. जिसे वे गद्दारों के रुपक के रुप में इस्तेमाल किया है. तेजप्रताप ने इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से निष्पक्ष जांच की मांग भी की है.
अपने बच्चों की परवाह किए यह बलिदान दिया
रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया था कि उन्हे गंदी गालियां दी गई थी और आरोप भी लगाया गया था कि पिता को किडनी देने के बदले में करोड़ों रुपए व चुनाव लड़ने के लिए टिकट लिया था. कुछ साल पहले किडनी दान देने के बात पर रोहिणी ने कहा कि पति व ससुराल वाले सहमति से अपने बच्चों की परवाह किए यह बलिदान दिया.
तेज प्रताप की 'जयचंद' पर टिप्पणी
तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कुछ जयचंद उनके माता पिता को मानसिक व शारीरिक दबाव में रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होने चेतावनी भी दी कि इसबात पर रत्ती भर भी सच्चाई सामने आई तो ये स्रफ उनके परिवार पर ही नहीं बल्कि पूरी पार्टी की आत्मा पर सीधा प्रहार है, तेजप्रताप ने कहा कि वे किसी भी हालत में अपनी बहन के उर अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे.
दीदी के साथ जो हुआ इससे वो हिल गई है
तेज प्रताप ने सरकार से अनुरोध किया है कि अगर उनकी बहन, माता-पिता से कोई बदसलूकी किया है, गालियां दी है मानसिक उत्पीड़न दिया है तो ऐसे में संजय यादव, नेमत खान व प्रीतम यादव जैसे लोगों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, उन्होने कहा रोहिणी दीदी के साथ जो कुछ भी हुआ उससे वो बड़ी आहत है.
तेजस्वी पर साधा निशाना
रोहिणी ने अपने पिता के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव और संजय यादव पर निशाना साधा और कहा कि अगर किसी महिला का कोई भाई हो तो उसे ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, उन्हे किसी हरियाणवी दोस्त को को किडनी दान करने के लिए कहना चाहिए.
ये भी पढ़ेंः- PK की जनसुराज ने बिहार चुनाव में किसे पहुंचाया ज्यादा नुकसान? क्या कहता है विश्लेषण..