प्रदेश प्रभारी के राजू

प्रदेश प्रभारी के राजू पहुंचे रांची, SIR के मुद्दे पर आज CEO के. रवि से मुलाकात करेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

के राजू ने राज्य में चल रही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

By : Dipali Kumari
प्रदेश प्रभारी के राजू पहुंचे रांची, SIR के मुद्दे पर आज CEO के. रवि से मुलाकात करेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू आज बुधवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

रांची पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए के राजू ने राज्य में चल रही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं है. पार्टी की कोशिश है कि एसआईआर के दौरान एक भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे. इसी मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय जाकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात करेगा.

वहीं, के राजू ने राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर भी बड़ी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नवंबर महीने के तीसरे सप्ताह में राहुल गांधी झारखंड आएंगे.

दिल्ली में आयोजित रैली में झारखंड कांग्रेस की भागीदारी पर प्रदेश प्रभारी ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उम्मीद से ज्यादा संख्या में झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे. केंद्रीय नेतृत्व ने भी झारखंड की भागीदारी की सराहना की है.

इसे भी पढ़ें: बड़गाईं जमीन घोटाला: बिनोद कुमार सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका! क्रिमिनल रिवीजन याचिका ख़ारिज 
 

संबंधित सामग्री

पलामू में बूथ अध्यक्ष पर हमले को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

पलामू में बूथ अध्यक्ष पर हमले को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना और एसपी कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी

08 November 2026
दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. जुआ और अड्डेबाजी करने वालों पर भी पैनी नजर

08 November 2026
बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026