सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड

सम्राट सरकार का सख्त आदेश |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -   बिहार में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को ‘सहयोग पोर्टल’ और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिया कि अब जनता के आवेदन को लटकाने वाले अधिकारियों पर सीधे कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में आए आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन अनिवार्य होगा, अन्यथा 31वें दिन संबंधित पदाधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर विशेष फॉर्मेट और मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार कर लिया गया है।


हाईलाइट्स - 

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन 1100 लॉन्च किया।
  • 30 दिनों में आवेदन का निष्पादन नहीं होने पर अधिकारी स्वतः निलंबित होंगे।
  • सीएम ऑफिस से रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए विशेष डैशबोर्ड तैयार।
  • डीएम-एसपी को औचक निरीक्षण और सहयोग शिविरों में जाने का निर्देश।
  • पंचायत स्तर पर हर महीने दो बार सहयोग शिविर लगाए जाएंगे।

सीएम ऑफिस से होगी रियल टाइम मॉनिटरिं

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहयोग शिविर में आने वाले सभी आवेदनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए सीएम ऑफिस में विशेष डैशबोर्ड बनाया गया है। पहले डीएम स्तर पर आवेदन नीचे भेज दिए जाते थे, लेकिन उनके निष्पादन की कोई तय समय सीमा नहीं होती थी। अब हर आवेदन की टाइमलाइन तय होगी और देरी होने पर सीधे जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि “जब तक आवेदन आना बंद नहीं होगा, तब तक सहयोग शिविर भी बंद नहीं होगा।”

डीएम-एसपी और प्रभारी मंत्रियों को भी मैदान में उतरने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे कम से कम पांच सहयोग शिविरों का औचक निरीक्षण करें। इसके लिए रोस्टर बनाने को कहा गया है ताकि बिना पूर्व सूचना के शिविरों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति होगी और उनसे भी सहयोग शिविरों में जाकर व्यवस्था की निगरानी करने का आग्रह किया जाएगा।

पंचायत से थाने तक होगी निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से हर महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अंचल कार्यालयों और थानों में कौन आ-जा रहा है, इसकी भी निगरानी होगी। आईटी विभाग वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम कर रहा है ताकि यह पता चल सके कि कार्यालय वास्तव में कौन चला रहा है।

नीतीश कुमार के कार्यों का भी किया जिक्र 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी यात्राओं और पंचायत सरकार भवनों के माध्यम से पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान की मजबूत व्यवस्था विकसित की थी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार, डॉ. दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें - गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

संबंधित सामग्री

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

क्राइम

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

क्राइम

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता शाहिदा अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी  क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

क्राइम

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

लखीसराय के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बथान से मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

बिहार

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र के कारगिल दियारा में वायरल वीडियो ने किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में धमकी और रोकने के आरोप सामने आए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बेगूसराय में तनाव का विस्फोट: गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

क्राइम

बेगूसराय में तनाव का विस्फोट: गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

बेगूसराय के लोदीपुर शाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया।