सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जनसंपर्क, सिविल विमानन और नगर विकास विभागों की समीक्षा कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने पारदर्शिता बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और शहरी सुविधाओं

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठकतीन विभागों को मिले सख्त निर्देश क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में सूचना एवं जनसंपर्क, सिविल विमानन और नगर विकास विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

हाईलाइट्स:

  •   तीन विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक
  •   योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन पर फोकस
  •   जनता तक जानकारी पहुंचाने पर जोर
  •   हवाई संपर्क मजबूत करने के निर्देश
  •   शहरी सुविधाओं में सुधार की प्राथमिकता

योजनाओं की प्रगति पर फोकस

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सरकारी योजनाओं का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर मॉनिटरिंग को मजबूत किया जाए।

जनता तक पहुंचे सही जानकारी

सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि सूचना का सही प्रसार ही सरकार और जनता के बीच भरोसा मजबूत करता है।

हवाई कनेक्टिविटी पर जोर

सिविल विमानन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में हवाई संपर्क को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिक शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे विकास को गति मिल सके।

शहरी विकास को प्राथमिकता

नगर विकास विभाग को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने शहरों में बुनियादी सुविधाओं—जैसे सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और पेयजल— में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों का समग्र विकास राज्य की प्रगति के लिए जरुरी है। मुख्यमंत्री ने अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तय समयसीमा के भीतर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें - बिहार में असली खेल अब शुरु... सम्राट की कुर्सी बचेगी या 10 दिन में ही गिर जायेगी, 24 अप्रैल का दिन तय करेगा हर चीज

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।