न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की संभावना है।
हाईलाइट्स -
- CM सम्राट चौधरी आज शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना
- गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात संभव
- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी होगी चर्चा
- जदयू नेता संजय झा पहले से दिल्ली में मौजूद
कैबिनेट विस्तार पर अंतिम फैसला संभव
अमित शाह से मुलाकात की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है। इस बैठक में बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और सरकार के आगे के एजेंडे पर चर्चा होने की उम्मीद है।
संगठन पर भी होगी चर्चा
इसके अलावा, CM सम्राट चौधरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी बातचीत की संभावना जताई जा रही है। इधर, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि एनडीए के भीतर समन्वय और आगामी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श हो सकता है।
कैबिनेट विस्तार पर फाइनल मंथन
सबसे अहम बात यह है कि इस दौरे के दौरान बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर फाइनल बातचीत होने की संभावना है। माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
इसे भी पढ़ें - 15 दिन में 85 बड़े फैसले: सम्राट का स्पीड गवर्नेंस मॉडल, एक्शन मोड में सरकार और तेज रफ्तार से दौड़ता बिहार