मुख्यमंत्री आवास का दायरा बढ़ा: ‘मनहूस’ कहा जाने वाला बंगला भी अब CM हाउस में शा...

मुख्यमंत्री आवास का दायरा बढ़ा: ‘मनहूस’ कहा जाने वाला बंगला भी अब CM हाउस में शामिल,जानें 56 साल पुराने मिथक कहानी का सच

56 साल से चली आ रही ‘मनहूस’ मानी जाने वाली राजनीतिक धारणा अब टूट चुकी है, मुख्यमंत्री आवास का दायरा अब बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री आवास का दायरा बढ़ा ‘मनहूस’ कहा जाने वाला बंगला भी अब cm हाउस में शामिलजानें 56 साल पुराने मिथक कहानी का सच

मुख्यमंत्री आवास का दायरा बढ़ा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री आवास के विस्तार को लेकर नया कार्यालय आदेश जारी किया है। 30 अप्रैल 2026 को जारी इस आदेश के अनुसार, देशरत्न मार्ग स्थित आवास संख्या-05 के एक हिस्से को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री आवास (1, अणे मार्ग) के विस्तारित भाग के रुप में चिन्हित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय पूर्व व्यवस्था में बदलाव करते हुए लिया गया है, जिससे मुख्यमंत्री आवास के दायरे को बढ़ाया जा सके। विभाग के अनुसार, इस प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप दिया गया।

भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव-सह-उप संपदा पदाधिकारी शिव रंजन द्वारा जारी इस आदेश की प्रति संबंधित उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है, जिनमें मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रिमंडल सचिवालय, मुख्य सचिव सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हैं। यह कदम प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और सुविधा विस्तार के उद्देश्य से उठाया गया बताया जा रहा है। हम आपको ये भी बता दें कि इसमें वो भी बंगला मुख्यमंत्री आवास में शामिल किया जाएगा जिसमें बतौर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहते थे। उपमुख्यमंत्री आवास को लेकर ऐसी अवधारणा थी कि जो भी इस आवास में रहता है वो अपना कार्यकाल कभी पूरा नहीं कर पाता । आईये जानते है बिहार की राजनीति गलियारों का रोचक किस्सा । 

बिहार की राजनीति में उपमुख्यमंत्री का आवास मनहूस माना जाता था - 

बिहार की राजनीति हमेशा से अपने अनोखे किस्सों और धारणाओं के लिए जानी जाती रही है। इन्हीं में एक धारणा डिप्टी सीएम पद को लेकर बनी हुई थी, जिसे लोग “मनहूस” मानते थे। कहा जाता था कि कर्पूरी ठाकुर के बाद कोई भी उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नहीं बन पाया। 22 दिसंबर 1970 को कर्पूरी ठाकुर ने डिप्टी सीएम से सीएम बनने का इतिहास रचा था, लेकिन उसके बाद यह सिलसिला थम गया और यह बात धीरे-धीरे अंधविश्वास जैसी बन गई।

 बड़े चेहरे, लेकिन अधूरी रह गई मुख्यमंत्री की राह

इन 56 वर्षों में कई बड़े नेताओं ने डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाली। सुशील कुमार मोदी और तेजस्वी यादव जैसे दिग्गज लंबे समय तक इस पद पर रहे, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच सके। इससे यह धारणा और मजबूत होती गई कि डिप्टी सीएम का पद आगे बढ़ने की बजाय राजनीतिक ठहराव का प्रतीक बन गया है।

सम्राट चौधरी ने तोड़ा 56 साल पुराना मिथक

अब सम्राट चौधरी ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। 15 अप्रैल का दिन बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक बन गया था, जब एक डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि दशकों से चली आ रही सोच के अंत का संकेत भी है।

 ‘मनहूस’ कुर्सी से मुख्यमंत्री तक का सफर

सम्राट चौधरी का यह सफर सिर्फ पदोन्नति नहीं, बल्कि राजनीतिक धैर्य और सही समय पर सही मौके को भुनाने का उदाहरण है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि राजनीति में कोई भी धारणा स्थायी नहीं होती और मेहनत व रणनीति से हर मिथक को तोड़ा जा सकता है।

मुख्यमंत्री आवास का भी बढ़ा दायरा

इसी बड़े बदलाव के बीच बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने भी एक अहम फैसला लिया है। पटना के देशरत्न मार्ग स्थित एक अतिरिक्त आवास को 1, अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) का विस्तारित 

नया बिहार, नई सोच का संकेत

कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। “मनहूस” कही जाने वाली कुर्सी अब सत्ता के शिखर तक पहुंचने का जरिया बन गई है और मुख्यमंत्री आवास का विस्तार इस बदलाव का प्रतीक बनकर उभरा है। यह साफ संकेत है कि अब राजनीति में पुराने मिथकों की जगह नई सोच और नेतृत्व ले रहा है।

इसे भी पढ़ें - कर्पूरी ठाकुर के बाद कौन? 56 साल से खाली था जवाब… आज सम्राट ने तोड़ा हर रिकॉर्ड...

संबंधित सामग्री

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

बिहार

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

सारण के गड़खा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

आसनसोल के रेलपार इलाके में बवाल, पुलिस फाड़ी पर हमला.. भारी पुलिस बल तैनात

देश-विदेश

आसनसोल के रेलपार इलाके में बवाल, पुलिस फाड़ी पर हमला.. भारी पुलिस बल तैनात

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना