गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु ह...

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार cm सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर

CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शहरों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकसित करने की व्यापक योजना बनाई गई है। गंगा नदी के दोनों किनारों पर शहर का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत करीब 66 हजार एकड़ में “पाटलिपुत्र टाउनशिप” बसाने की तैयारी है, जबकि सोनपुर इलाके में “हरिहरनाथ टाउनशिप” विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से पटना का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और रोजगार व निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

हाईलाइट्स - 

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार का ऐलान किया
  • गंगा के दोनों किनारों पर विकसित होगा नया शहरी क्षेत्र
  • 66 हजार एकड़ में बनेगा “पाटलिपुत्र टाउनशिप”
  • सोनपुर में विकसित होगा “हरिहरनाथ टाउनशिप”
  • मंदिरी नाला पथ को जेपी गंगा पथ से जोड़ने का निर्देश
  • डेढ़ महीने में गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी
  • अपराधियों को 48 घंटे में जवाब देने की चेतावनी
     

मंदिरी नाला पथ से बदलेगी इलाके की तस्वीर, बढ़ेंगी व्यावसायिक गतिविधियां

सोमवार को नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 1289 मीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। यह सड़क आयकर गोलंबर को अशोक राजपथ से जोड़ेगी और आगे इसे जेपी गंगा पथ से भी कनेक्ट किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यह काम अगले वर्ष 31 मार्च तक हर हाल में पूरा हो जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के बनने से आसपास का इलाका तेजी से विकसित होगा। अब तक मुख्य रूप से रिहायशी माने जाने वाले क्षेत्र में बड़े मॉल, शोरूम और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों के खुलने की संभावना बढ़ेगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

अपराधियों को चेतावनी, जल्द शुरु होगी वाटर मेट्रो सेवा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस या प्रशासन को चुनौती देगा तो उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा। अपराधी किसी भी जाति या धर्म का हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पटना में जलजमाव रोकने के लिए नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और पटना मेट्रो परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगले डेढ़ महीने के भीतर गंगा नदी में वाटर मेट्रो सेवा शुरू कराने की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों का भी उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें - बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

संबंधित सामग्री

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

क्राइम

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता शाहिदा अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी  क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

क्राइम

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

लखीसराय के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बथान से मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

बिहार

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र के कारगिल दियारा में वायरल वीडियो ने किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में धमकी और रोकने के आरोप सामने आए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बेगूसराय में तनाव का विस्फोट: गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

क्राइम

बेगूसराय में तनाव का विस्फोट: गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

बेगूसराय के लोदीपुर शाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया।



बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, पहली बार एमएलसी बने निशांत कुमार

राजनीति

बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, पहली बार एमएलसी बने निशांत कुमार

बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।