सम्राट कैबिनेट विस्तार: एलजेपीआर से संजय सिंह-संजय पासवान को मौका, JDU लिस्ट भी फाइनल

सम्राट कैबिनेट विस्तार: एलजेपीआर से संजय सिंह-संजय पासवान को मौका, JDU लिस्ट भी फाइनल

बिहार में सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है, जिसमें एलजेपीआर और जेडीयू के नाम लगभग तय हो चुके हैं। बीजेपी कोटे के मंत्रियों पर अंतिम फैसला अमित शाह के पटना दौरे के बाद

सम्राट कैबिनेट विस्तार एलजेपीआर से संजय सिंह-संजय पासवान को मौका jdu लिस्ट भी फाइनल

सम्राट कैबिनेट विस्तार |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार में सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है, जिसमें एलजेपीआर और जेडीयू के नाम लगभग तय हो चुके हैं। बीजेपी कोटे के मंत्रियों पर अंतिम फैसला अमित शाह के पटना दौरे के बाद लिया जाएगा।

हाईलाइट्स - 

  • सम्राट कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई
  • एलजेपीआर से संजय सिंह और संजय पासवान बनेंगे मंत्री
  • जेडीयू कोटे से कई नामों पर सहमति, लिस्ट लगभग फाइनल
  • बीजेपी कोटे के नाम अमित शाह के पटना आने के बाद तय होंगे
  • आरएलएम कोटे से एक मंत्री का नाम अब भी बाकी

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट में एलजेपी (आर) की ओर से संजय सिंह और संजय पासवान मंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी ने अपने दोनों नाम मुख्यमंत्री को सौंप दिए हैं। खास बात यह है कि पिछली नीतीश कुमार कैबिनेट में भी ये दोनों नेता मंत्री रह चुके हैं।

 सहयोगी दलों में सहमति

कैबिनेट विस्तार को लेकर जेडीयू, आरएलजेपी और हम कोटे से मंत्री बनने वाले नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं। हालांकि बीजेपी कोटे से मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना पहुंचने के बाद लगेगी। वहीं आरएलएम कोटे से एक मंत्री का नाम अब तक तय नहीं हो पाया है।

 जेडीयू कोटे से संभावित मंत्री

जेडीयू की ओर से जिन नामों पर मुहर लगने की बात सामने आ रही है, उनमें प्रमुख हैं—निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा और दामोदर रावत। ये सभी नेता नए कैबिनेट विस्तार में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हम रुम में थे, नहीं पता कौन नाच रहा था, हम तs न्योता में गए थे ; गोपालगंज FIR पर अनंत सिंह ने खुद को बताया निर्दोष

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

बिहार

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

समस्तीपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ। वारिसनगर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भीड़ ने स्कूल घेरकर हंगामा किया।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।