दरभंगा के हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद बने मंत्री, सम्राट चौधरी कैबिनेट मे...

दरभंगा के हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद बने मंत्री, सम्राट चौधरी कैबिनेट में मिथिलांचल को बड़ी सौगात

दरभंगा के हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद को सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। उनके शामिल होने से मिथिलांचल में भाजपा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरभंगा के हायाघाट विधायक डॉ रामचंद्र प्रसाद बने मंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट में मिथिलांचल को बड़ी सौगात

दरभंगा के हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद बने मंत्री |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  दरभंगा जिले के हायाघाट से विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद को बिहार की नई भाजपा सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में अहम जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बने इस कैबिनेट में उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। 15 अप्रैल को सरकार गठन के बाद 7 मई को हुए इस विस्तार में भाजपा ने सामाजिक समीकरण और संगठनात्मक योगदान को ध्यान में रखते हुए कई नए चेहरों को शामिल किया है। इसी क्रम में तेली समाज से आने वाले डॉ. प्रसाद को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

हाईलाइट्स - 

  • हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद बने बिहार सरकार में मंत्री
  • सम्राट चौधरी कैबिनेट के पहले विस्तार में मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • तेली समाज से आने वाले नेता को भाजपा ने दी अहम भूमिका
  • मिथिलांचल में संगठन मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा
  • कार्यकर्ताओं में खुशी, क्षेत्र में विकास को लेकर बढ़ी उम्मीदें

लगातार दूसरी बार विधायक, जमीनी पकड़ मजबूत

डॉ. रामचंद्र प्रसाद हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2020 के चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार भोला यादव को करीब 11 हजार वोटों से हराकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था। उनकी पहचान एक सक्रिय और जमीनी नेता के रूप में बन चुकी है, जो लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच मौजूद रहते हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क क्षमता के कारण वे भाजपा के प्रमुख क्षेत्रीय चेहरों में शामिल हो गए हैं।

संगठनात्मक अनुभव और मिथिलांचल में मजबूत पकड़

भाजपा और आरएसएस से लंबे समय से जुड़े डॉ. प्रसाद को संगठनात्मक काम का व्यापक अनुभव है। वे 2001 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और 2011 से 2016 तक जिला परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं। मिथिलांचल और तेली समाज में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें कैबिनेट में शामिल किया है।

क्षेत्र में जश्न, विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ीं

मंत्री बनने की खबर के बाद हायाघाट और दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि उनके कैबिनेट में शामिल होने से मिथिलांचल के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। स्थानीय नेताओं का मानना है कि अब क्षेत्र की समस्याएं सरकार के स्तर पर और मजबूती से उठाई जा सकेंगी, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इसे  भी पढ़ें - पटना में मोदी का तगड़ा कार्यक्रम, डेढ़ घंटे शहर में रहेंगे पीएम, गांधी मैदान से एयरपोर्ट तक रोड शो

 

संबंधित सामग्री

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले का सनसनीखेज खुलासा, रांची में BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

झारखंड

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले का सनसनीखेज खुलासा, रांची में BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

राजनीति

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई टीम तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई नेताओं को सचेतक और उप नेता की जिम्मेदारी सौंपी है।