PM मोदी आज पटना दौरे पर, कल CM शपथ में होंगे शामिल!

PM मोदी आज पटना दौरे पर, कल CM शपथ में होंगे शामिल!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रात पटना पहुंचने की संभावना है, जहां वे लोकभवन में रुक सकते हैं। कल सुबह 11 बजे होने वाले मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में उनके शामिल होने की पूरी तैयारी है।

pm मोदी आज पटना दौरे पर कल cm शपथ में होंगे शामिल

PM मोदी आज पटना दौरे पर, |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 

पटना - बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। 20 साल तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इससे पहले सुबह 11 बजे वे अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद वे राजभवन जाकर अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात पटना पहुंच सकते हैं। उनके लोकभवन में रुकने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

हाईलाइट्स :

  • पीएम नरेंद्र मोदी के आज रात पटना पहुंचने की संभावना
  • लोकभवन में रुकने की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
  • कल सुबह 11 बजे CM शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम
  • बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है
  • कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी संभव

कल 11 बजे होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

सूत्र बताते हैं कि पीएम मोदी कल सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित किया जाएगा, जहां नई सरकार का औपचारिक गठन होगा। राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार माना जा रहा है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहा है। इसे राज्य की सियासत में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

बड़े नेताओं की मौजूदगी की संभावना

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है, जिससे यह कार्यक्रम और अधिक महत्वपूर्ण और वीआईपी स्तर का बन गया है। पटना में होने वाले इस बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन लगातार तैयारियों पर नजर बनाए हुए है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नेता

दोपहर के समय भाजपा विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें पार्टी अपने नए नेता का चयन करेगी। यही नेता आगे चलकर एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा। बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें फैसले पर टिकी हैं।

मैथिली ठाकुर का बयान—नीतीश को बताया विकास पुरुष

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि आज सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार को “विकास पुरुष” बताते हुए कहा कि बिहार में आज जो भी विकास और स्थिरता है, वह नीतीश कुमार की वजह से संभव हुआ है। उनके इस बयान को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

संजय सरावगी ने दी बैठक की जानकारी

भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंच रहे हैं। दोपहर 3 बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक आयोजित होगी।

इसे भी पढ़ें - नीतीश के इस्तीफे पर क्या लगेगा ग्रहण ? जेडीयू कार्यकर्ताओं ने फिर उठाई निशांत कुमार को CM बनाने की मांग !

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल