पटना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, रोड शो से पहले राजधानी में जबरदस्त सियासी माह...

पटना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, रोड शो से पहले राजधानी में जबरदस्त सियासी माहौल; सम्राट कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत और रोड शो आयोजित किया जा रहा है। वहीं गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार के पहले बड़े कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

पटना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत रोड शो से पहले राजधानी में जबरदस्त सियासी माहौल सम्राट कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजर

पटना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  पटना गुरुवार को राजनीतिक जोश और उत्साह का केंद्र बन गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष कार्यक्रम के लिए राजधानी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया और जैसे ही उनका काफिला बाहर निकला, पूरा शहर नारेबाजी और भीड़ से गूंज उठा। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक प्रस्तावित रोड शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, सड़क किनारे बड़ी संख्या में समर्थक पहले से ही जमा हैं।

हाईलाइट्स- 

  • पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, रोड शो शुरू
  • एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक कड़ा सुरक्षा घेरा
  • सम्राट चौधरी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 30+ मंत्री संभावित
  • NDA में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर खास फोकस
  • गांधी मैदान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे

सम्राट कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा राजनीतिक आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। गांधी मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में 30 से अधिक नए मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं को भी नई जिम्मेदारियां मिलने की चर्चा तेज है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस पूरे कार्यक्रम को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक पूरे रूट पर भारी पुलिस बल, एसपीजी और केंद्रीय एजेंसियां तैनात हैं। कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। वहीं गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में सुबह से ही एनडीए समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है, जहां कार्यकर्ता झंडे-बैनर के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत में नारे लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - गांधी मैदान में शपथ से पहले सियासी जंग, रोहिणी आचार्य के पोस्टर वार से मचा बवाल; नीतीश पर कसा तीखा तंज

संबंधित सामग्री


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

बिहार

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

समस्तीपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ। वारिसनगर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भीड़ ने स्कूल घेरकर हंगामा किया।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

New Four Lane In Bihar: आज से खुल जाएगा पटना का यह स्मार्ट रूट, अब जाम से मिलेगी मुक्ति

बिहार

New Four Lane In Bihar: आज से खुल जाएगा पटना का यह स्मार्ट रूट, अब जाम से मिलेगी मुक्ति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना में 115 करोड़ की लागत से मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन करेंगे।