न्यूज11 भारत
सासाराम/डेस्क: सासाराम पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर हमारी सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व में जिस प्रकार से ऐतिहासिक कदम से बिहार में जो सामाजिक बदलाव आया है. उसका पूरा बिहार और पूरा देश साक्षी है.
बता दे कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक विधायक माधव आनंद ने पिछले दिनों सदन में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की थी. जिसके बाद शराबबंदी को लेकर बहुत चर्चा हो रहा है. ऐसे में उन्हीं के पार्टी के मंत्री तथा उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश ने शराबबंदी को लेकर कहा कि सरकार की जो एजेंडा है, उसके साथ खड़े होने की बात कही है तथा इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला बताया है और उन्होंने शराबबंदी के लाभ भी गिनवाई. बता दे कि आज राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग तृतीया का 11वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया था. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे. यह कार्यक्रम सासाराम के अयोध्या पैलेस नामक निजी परिसर में आयोजित हुई.
यह भी पढ़ें: जमुई में दिल दहला देने वाली वारदात, पुत्र नहीं जनने पर पत्नी की गला रेतकर हत्या