नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे, दरभंगा में एन...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे, दरभंगा में एनडीए नेताओं ने दिया नया नारा

एनडीए नेताओं ने महागठबंधन पर जमकर किया प्रहार

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे दरभंगा में एनडीए नेताओं ने दिया नया नारा

प्रशांत सुनीता/न्यूज11  भारत

दरभंगा/डेस्क: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा में एनडीए नेताओं की सभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला गया. एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी की स्वर्गीय मां को गाली  देने वाले, छठ पर्व पर गलत टिप्पणी करने, विदेश जा कर देश को नीचा दिखाने और भ्रष्टाचार को लेकर महागठबंधन पर जमकर प्रहार किया और कहा कि ऐसे लोगों को हराना है. दरभंगा में मंच से एनडीए नेताओं ने नया नारा दिया-  नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे. 

दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अतिहर गांव में रविवार को एनडीए की ओर से विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने महागठबंधन के शीर्ष नेताओं लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव और राहुल गांधी पर करारा हमला बोला.

सभा को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार की जनता के सामने साफ चुनाव है. राहुल गांधी को चुनना है या नरेंद्र मोदी को, फैसला जनता के हाथ में है. उन्होंने जोरदार नारा दिया नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे. रूढ़ि ने दावा किया कि बिहार एनडीए सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

वहीं जीतन राम मांझी ने भी महागठबंधन के नेताओं पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी जी पर भरोसा करती है और वही प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं. मांझी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी विदेश यात्राओं के दौरान देश की छवि खराब करने की कोशिश की जाती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्राओं में देश को नीचा दिखाने” का काम किया है.

मांझी ने तेजस्वी यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी के ऊपर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं और ऐसे लोगों के लिए सत्ता में कोई जगह नहीं हो सकती. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नीतीश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर वोट करें.

यह भी पढ़ें: मांडर से 30 लाख रुपये का नशीले कफ सिरप बरामद, रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत! पढ़ाई को हाईटेक बनाएंगी 7 वैश्विक संस्थाएं

बिहार

बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत! पढ़ाई को हाईटेक बनाएंगी 7 वैश्विक संस्थाएं

राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर गुरुवार को सात स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

बिहार

बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे भागलपुर और रांची के बीच चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी।