न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा राज्यपाल Syed Ata Hasnain को सौंप दिया, जिसे राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया। इस कदम के साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
इस्तीफा सौंपने के दौरान डिप्टी सीएम Samrat Choudhary और वरिष्ठ नेता Vijay Kumar Choudhary भी मौजूद रहे। यह संकेत देता है कि सत्ता परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया समन्वय के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।
इधर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक आगामी रणनीति और नए नेतृत्व को लेकर मंथन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों पर चर्चा हो सकती है।
NDA बैठक में लगेगी अंतिम मुहर
बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त बैठक होगी। इसी बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, फैसला जल्द ही सामने आ सकता है।
सियासी हलचल तेज, नई सरकार का इंतजार
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजरें एनडीए की बैठक पर टिकी हैं, जहां से नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर उत्सुकता चरम पर है।
इसे भी पढ़ें - पटना में हाई अलर्ट: इस्तीफे से पहले लोक भवन और सीएम हाउस की सुरक्षा कड़ी