कुर्सी छोड़ने से एक दिन पहले सोनपुर रवाना हुए नीतीश… क्या होगा कोई बड़ा खेला...

कुर्सी छोड़ने से एक दिन पहले सोनपुर रवाना हुए नीतीश… क्या होगा कोई बड़ा खेला...

बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। NDA की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा संभव है।

कुर्सी छोड़ने से एक दिन पहले सोनपुर रवाना हुए नीतीश… क्या होगा कोई बड़ा खेला

कुर्सी छोड़ने से एक दिन पहले सोनपुर रवाना हुए नीतीश |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक सोनपुर के लिए रवाना हो गए हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे से होने की संभावना है। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

हाईलाइट्स :

  • नीतीश कुमार सोनपुर के लिए रवाना
  • कल सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक संभावित
  • बैठक के बाद इस्तीफे की चर्चा तेज
  • शाम 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक
  • नए CM के नाम की हो सकती है घोषणा

इस्तीफे की अटकलें तेज

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री Nitish Kumar अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे लोकभवन जाकर औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंप सकते हैं। इधर, NDA विधानमंडल दल की बैठक भी कल शाम 4 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा और अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेत

लगातार हो रही बैठकों और गतिविधियों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लगभग तैयार है। अब सबकी नजरें NDA की बैठक और उसके फैसले पर टिकी हैं। 

जेडीयू नेताओं की अहम मौजूदगी

बैठक में जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) और संजय झा भी मौजूद हैं। दोनों नेता पार्टी की ओर से रणनीतिक चर्चा में शामिल हैं। बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार गठन को लेकर बड़ा और अहम फैसला सामने आ सकता है।

कल नीतीश कुमार का आखिरी कैबिनेट और इस्तीफा

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल (14 अप्रैल) अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। इस औपचारिक बैठक के ठीक बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। आज सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर बड़े नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है, जहाँ सत्ता परिवर्तन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बंगाल से वापस बुलाए गए बीजेपी विधायक

बिहार में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी पूरी तरह एक्शन मोड में है। बीजेपी ने अपने उन सभी 50 से अधिक विधायकों को तुरंत पटना लौटने का निर्देश दिया है, जो पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार और चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन सभी विधायकों को 14 अप्रैल की सुबह तक हर हाल में पटना पहुंचने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें - क्या आज ही बनने जा रही है नई सरकार? सम्राट चौधरी के घर बैठकों का दौर तेज, JDU-BJP में मंथन जारी

 

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार