बंगाल चुनाव बीच में छोड़ पटना क्यों बुलाए गए BJP विधायक? बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू

बंगाल चुनाव बीच में छोड़ पटना क्यों बुलाए गए BJP विधायक? बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू

बिहार में बड़े उलटफेर की तैयारी है। कल आखिरी कैबिनेट के बाद नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। नई सरकार के गठन के लिए बंगाल चुनाव में तैनात BJP के 50 विधायकों को इमरजेंसी में पटना बुला लिया गया है।

 बंगाल चुनाव बीच में छोड़ पटना क्यों बुलाए गए bjp विधायक बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अश्मित, पटना) बिहार की सियासत में अगले 24 घंटे बेहद निर्णायक होने वाले हैं। राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आवास में हलचल बढ़ गई है और नीतीश कुमार के इस्तीफे से लेकर नए मंत्रिमंडल के स्वरूप तक की तैयारी अंतिम चरण में है।


कल नीतीश कुमार का आखिरी कैबिनेट और इस्तीफा

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल (14 अप्रैल) अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। इस औपचारिक बैठक के ठीक बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। आज सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर बड़े नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है, जहाँ सत्ता परिवर्तन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बंगाल से वापस बुलाए गए बीजेपी विधायक

बिहार में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी पूरी तरह एक्शन मोड में है। बीजेपी ने अपने उन सभी 50 से अधिक विधायकों को तुरंत पटना लौटने का निर्देश दिया है, जो पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार और चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन सभी विधायकों को 14 अप्रैल की सुबह तक हर हाल में पटना पहुंचने को कहा गया है।

NDA की बड़ी बैठक

14 अप्रैल को ही पटना में एनडीए (NDA) विधानमंडल दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में नए नेता का चयन और सरकार गठन की औपचारिक घोषणा हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी के विधायक नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होते ही वापस बंगाल चुनाव के मोर्चे पर लौट जाएंगे।

पटना में सियासी सरगर्मी तेज

राजधानी पटना में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां जेडीयू के भीतर भविष्य की भूमिका को लेकर चर्चाएं हैं, वहीं बीजेपी मुख्यालय में भी बैठकों का दौर जारी है। 14 अप्रैल की दोपहर तक बिहार की नई सरकार की तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

सीएम सम्राट चौधरी के पिता से मिलने IGIMS पहुंचे निशांत कुमार, अस्थमा अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

बिहार

सीएम सम्राट चौधरी के पिता से मिलने IGIMS पहुंचे निशांत कुमार, अस्थमा अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

सीएम सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी को गंभीर अस्थमा अटैक के बाद पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती किया गया है। उनकी हालत में सुधार है और आज उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

Bihar Politics : निशांत कुमार से मिले राज्यसभा सांसद खीरू महतो, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बिहार

Bihar Politics : निशांत कुमार से मिले राज्यसभा सांसद खीरू महतो, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से राज्यसभा सांसद व झारखण्ड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष खीरू महतो ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान संगठन विस्तार और राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत की गई।

Bihar News: बिहार कांग्रेस ने तीन नेताओं पर की बड़ी कार्रवाई, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

बिहार

Bihar News: बिहार कांग्रेस ने तीन नेताओं पर की बड़ी कार्रवाई, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

बिहार कांग्रेस ने विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन नेताओं, राशिद फाखरी, ओंकार शक्ति और चंदन सिंह को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

MLA ओसामा शहाब को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी के लिए पटना में पुलिस की दबिश, कोर्ट ने दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

बिहार

MLA ओसामा शहाब को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी के लिए पटना में पुलिस की दबिश, कोर्ट ने दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

पटना हाईकोर्ट ने ओसामा शहाब को बड़ी राहत देते हुए दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन वे नहीं मिले। कोर्ट ने अब केस डायरी तलब की है।

बिहार

'ठीक से काम कर रही हो ना?', अचानक JDU दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंत्री शीला मंडल से पूछा हाल

जदयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार ने मंत्री शीला मंडल से उनके कामकाज का हाल पूछा। कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच उन्होंने पैर छूने से मना किया और सादगी से सबका अभिवादन स्वीकार कर जोश भर दिया।