सत्ता बदली, तस्वीर बदली, साथ ही सरकार भी बदली लेकिन सादगी और विनम्रता से लबरेज अ...

सत्ता बदली, तस्वीर बदली, साथ ही सरकार भी बदली लेकिन सादगी और विनम्रता से लबरेज अंदाज में सबसे अलग दिखे नीतीश कुमार

सत्ता बदलने के बाद भी बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का प्रभाव साफ दिखाई दिया। सम्राट चौधरी के शपथ समारोह में उनका विनम्र और आत्मीय अंदाज चर्चा का विषय बना।

सत्ता बदली तस्वीर बदली साथ ही सरकार भी बदली लेकिन सादगी और विनम्रता से लबरेज अंदाज में सबसे अलग दिखे नीतीश कुमार

नीतीश की सादगी । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - बिहार की राजनीति में आज एक बेहद दिलचस्प और दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। एक ओर नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, तो दूसरी ओर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे आत्मीय भाव से मंच पर मौजूद नेताओं का अभिवादन कर रहे थे। राजनीति में ऐसे दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं, जहां सत्ता परिवर्तन के बाद भी कटुता नहीं बल्कि सम्मान और सहजता दिखाई दे। आमतौर पर राजनीति में एक पक्ष की जीत और दूसरे की हार की तस्वीर उभरती है, लेकिन यहां मामला अलग था। नीतीश कुमार किसी पराजित नेता की तरह नहीं, बल्कि अपनी इच्छा से पद छोड़ने वाले अनुभवी और परिपक्व राजनेता के रूप में नजर आए।

जो लोग वर्षों तक उन्हें सत्तालोभी या “पलटू” कहकर आलोचना करते रहे, उनके लिए आज का यह दृश्य एक मजबूत जवाब जैसा था। सत्ता से अलग होने के बाद भी जिस विनम्रता, आत्मविश्वास और सहजता के साथ उन्होंने खुद को प्रस्तुत किया, उसने उनकी राजनीतिक परिपक्वता को और मजबूत किया।

सरकार सम्राट की, लेकिन दिशा नीतीश की

आज भले ही बिहार की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में हो, लेकिन सरकार की कार्यशैली और विकास की दिशा में नीतीश कुमार की छाप साफ दिखाई देती है। एनडीए के कई नेताओं ने भी सार्वजनिक रूप से कहा कि बिहार आगे भी “नीतीश मॉडल” पर ही विकास करेगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार भले सम्राट चौधरी की हो, लेकिन उसका मार्गदर्शन अब भी कहीं न कहीं नीतीश कुमार के अनुभव और सोच से प्रभावित है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी यह भाव साफ देखने को मिला। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने जिस सम्मान और आत्मीयता के साथ नीतीश कुमार का अभिवादन किया, उसमें एक शिष्य द्वारा अपने राजनीतिक गुरु के प्रति सम्मान की झलक दिखाई दी।

गांधी मैदान में दिखी राजनीति की नई तस्वीर

गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास रहा। मंच पर सत्ता परिवर्तन की नई तस्वीर थी, लेकिन नीतीश कुमार का अंदाज वही पुराना और परिचित रहा। पहले वे मुख्यमंत्री के रुप में मंच के केंद्र में हुआ करते थे और सम्राट चौधरी उनके साथ नजर आते थे। लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी थी ,सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री थे और नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री के रुप में मंच पर पहुंचे।

फिर भी, उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं दिखा। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ सभी नेताओं से मुलाकात की। वे एक-एक नेता के पास गए, हाथ मिलाया और गर्मजोशी से उनका अभिवादन किया। यही सहजता और विनम्रता उनकी राजनीति की सबसे बड़ी पहचान रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात भी खास आकर्षण का केंद्र बनी। दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया और कुछ देर आत्मीय बातचीत भी की। मंच पर दिखी यह तस्वीर सिर्फ राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि लंबे राजनीतिक संबंधों और आपसी समझ की झलक भी थी। आज का यह पूरा आयोजन केवल सत्ता परिवर्तन का समारोह नहीं था, बल्कि बिहार की राजनीति में परिपक्वता, सम्मान और राजनीतिक संतुलन का एक अनोखा उदाहरण बन गया।

इसे भी पढ़ें - बिहार में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, सम्राट कैबिनेट विस्तार में जातीय और राजनीतिक संतुलन पर बड़ा फोकस

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

क्राइम

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में