नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकार भंग करने की सिफारिश, जल्द देंगे इस्तीफा !

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकार भंग करने की सिफारिश, जल्द देंगे इस्तीफा !

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट भंग करने की सिफारिश कर दी है। वे आज 3:15 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिससे सत्ता परिवर्तन

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला सरकार भंग करने की सिफारिश जल्द देंगे इस्तीफा

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अंतिम कैबिनेट फैसले में सरकार को भंग करने की सिफारिश कर दी है। इसके साथ ही अब पूरी तरह से उनके इस्तीफे की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।

हाईलाइट्स:

  • नीतीश कुमार ने कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की
  • 3:15 बजे राज्यपाल को सौंप सकते हैं इस्तीफा
  • अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
  • सभी राजकीय कार्यक्रम हुए समाप्त

राजभवन में बड़े नेताओं की मौजूदगी की संभावना

3:15 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लगभग 3:15 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही वे कैबिनेट भंग करने की सूचना भी राज्यपाल को देंगे।

आखिरी कैबिनेट और आंबेडकर को श्रद्धांजलि

10 बार मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार का इस्तीफा अब किसी भी समय औपचारिक रूप से सामने आ सकता है। इस्तीफे से पहले उन्होंने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में भाग लिया और उसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। फिलहाल मुख्यमंत्री का कोई भी राजकीय कार्यक्रम शेष नहीं बचा है। सभी की निगाहें अब राजभवन (लोक भवन) पर टिकी हैं, जहां वे इस्तीफा देने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री आवास से राजभवन की दूरी मात्र लगभग 100 मीटर है।

राजभवन में हो सकते हैं बड़े नेता शामिल

सूत्रों के मुताबिक, इस अहम मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रह सकते हैं। 

अंतिम कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  की अध्यक्षता में यह अंतिम कैबिनेट बैठक चल रही है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री मौजूद रहे। करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हुई। इसे मौजूदा सरकार की अंतिम औपचारिक कैबिनेट बैठक माना जा रहा है।

नई सरकार गठन से पहले तेज हुई सियासी हलच

राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक के बाद जदयू विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे राजभवन जाकर इस्तीफा सौंपेंगे। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष नीतीन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिव राज सिंह चौहान के पटना पहुंचने की खबर है। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

इसे भी पढ़ें - नीतीश कैबिनेट बैठक खत्म, इस्तीफे की तैयारी तेज — बिहार में सत्ता परिवर्तन का खेल शुरु..

संबंधित सामग्री


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग 

झारखंड

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग