चंपारण से 3 मई को शुरु होगी निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’, जेडीयू ने दिया बड़ा राजनीतिक संकेत

चंपारण से 3 मई को शुरु होगी निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’, जेडीयू ने दिया बड़ा राजनीतिक संकेत

जेडीयू ने 3 मई से निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करने का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत चंपारण से होगी। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि निशांत में नीतीश कुमार जैसे गुण हैं और वे जनता की सेवा के लिए

चंपारण से 3 मई को शुरु होगी निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ जेडीयू ने दिया बड़ा राजनीतिक संकेत

चंपारण से 3 मई को शुरु होगी निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’, |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 3 मई से निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत होने जा रही है,जो राज्य की राजनीति में नई दिशा देने का प्रयास होगी।

हाईलाइट्स - 

  • 3 मई से निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत
  • चंपारण से होगा यात्रा का आगाज़
  • उमेश कुशवाहा बोले—निशांत में नीतीश जैसे गुण
  • कई वरिष्ठ नेता यात्रा में होंगे शामिल

जनता की सेवा के लिए संकल्पित हैं निशांत

उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार की 14 करोड़ जनता की सेवा करने के लिए निशांत पूरी तरह संकल्पित हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि निशांत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी गुण मौजूद हैं और वे उसी सोच और विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

चंपारण से होगी यात्रा की शुरुआत

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह नीतीश कुमार की यात्रा चंपारण की धरती से शुरू हुई थी, उसी तरह निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ भी चंपारण से ही शुरू होगी। इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।

वरिष्ठ नेताओं की रहेगी मौजूदगी

इस यात्रा में जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार समेत पार्टी के सांसद, विधायक और एमएलसी भी यात्रा में भाग लेंगे।

राजनीतिक संदेश पर सबकी नजर

निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह यात्रा आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - सिस्टम के आगे इंसानियत कांप उठी; 19,300 रुपये के लिए कब्र से निकली बहन, कंधे पर कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई

संबंधित सामग्री


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक, भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भूसौली में छिपाकर रखी थी लाखों की खेप

बिहार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक, भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भूसौली में छिपाकर रखी थी लाखों की खेप

पूर्वी चंपारण में पुलिस और SSB ने मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर घर में छिपाई २.६९५ किलो चरस बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में है। अब नेपाल सीमा से जुड़े ड्रग सिंडिकेट की जांच जारी है


चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।