निशांत की सद्भाव यात्रा का आगाज कल से, पटना से चंपारण तक मिनट-टू-मिनट मेगा रोडमै...

निशांत की सद्भाव यात्रा का आगाज कल से, पटना से चंपारण तक मिनट-टू-मिनट मेगा रोडमैप हुआ तैयार, देखें पूरी रिपोर्ट

निशांत कुमार कल से अपनी सद्भाव यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, जो पटना से चंपारण तक चलेगी। इस दौरान वे कई धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचकर जनसंपर्क और संवाद करेंगे।

निशांत की सद्भाव यात्रा का आगाज कल से पटना से चंपारण तक मिनट-टू-मिनट मेगा रोडमैप हुआ तैयार देखें पूरी रिपोर्ट

निशांत की सद्भाव यात्रा का आगाज कल से |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना - जेडीयू नेता निशांत कुमार कल से अपनी बहुप्रतीक्षित “सद्भाव यात्रा” की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड से सुबह 11 बजे शुरू होगी। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना बताया जा रहा है।

हाईलाइट्स - 

  • कल 11 बजे 7 सर्कुलर रोड से निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा की शुरुआत
  • पटना से चंपारण तक कई जगहों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम तय
  • बेतिया में गांधी प्रतिमा, अंबेडकर प्रतिमा और ऐतिहासिक स्थलों पर माल्यार्पण
  • लक्ष्मीपुर गांव में जनजातीय समाज से संवाद
  • वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण
  • 4 मई को संवाद कार्यक्रम के बाद रात में पटना वापसी

रास्ते में कई जगह स्वागत कार्यक्रम

यात्रा के दौरान निशांत कुमार का कई प्रमुख स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। बजरंग चौक (आवर ब्रिज), वैशाली जिला कार्यालय (जेल गेट के पास), सकरी चौक और मुजफ्फरपुर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनका अभिनंदन करेंगे। इसके अलावा पूर्वी चंपारण के महेंद्र चौक और मंगराही में भी स्वागत कार्यक्रम तय हैं।

बेतिया में माल्यार्पण और निरीक्षण कार्यक्रम

शाम 4 बजे निशांत कुमार बेतिया के हरिवाटिका चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 4:15 बजे बाजार समिति में महेंद्र बैठा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 4:45 बजे लौरिया नंदनगढ़ में ऐतिहासिक अशोक स्तंभ और बौद्ध स्थल का निरीक्षण करेंगे।

बगहा में जनसंपर्क और मंदिर दर्शन

शाम 5:50 बजे बगहा अनुमंडल कार्यालय के पास पहुंचने के बाद अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 6:05 बजे SSB कैंप के पास स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 6:30 बजे लक्ष्मीपुर गांव में जनजातीय समाज से मुलाकात करेंगे। शाम 7:15 बजे बाबा कालेस्वरनाथ मंदिर में दर्शन और 7:25 बजे गंडक बैराज का निरीक्षण करेंगे। रात 8:15 बजे पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

4 मई को वाल्मीकिनगर से शुरुआत

यात्रा के दूसरे दिन यानी 4 मई को निशांत कुमार सुबह 6 बजे वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करेंगे। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
सुबह 10:30 बजे देवी मां के मंदिर में दर्शन करेंगे, जबकि दोपहर 1 बजे बेतिया के बापू सभागार में संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यात्रा के समापन के बाद रात 8 बजे पटना वापसी का कार्यक्रम है ।

निशांत कुमार की यह सद्भाव यात्रा राजनीतिक रुप से भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए वे जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने और लोगों के बीच सीधा संपर्क साधने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें - दुल्हन की बारात से पहले आशिक ने कर दिया कांड, दूल्हे के पिता पर चलवाई गोली...

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।