चंपारण से शुरु होगी निशांत कुमार की सियासी यात्रा, बिहार में नई हलचल तेज

चंपारण से शुरु होगी निशांत कुमार की सियासी यात्रा, बिहार में नई हलचल तेज

निशांत कुमार चंपारण से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिससे बिहार की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर से लेकर सकरी सरैया तक उनके स्वागत को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त

चंपारण से शुरु होगी निशांत कुमार की सियासी यात्रा बिहार में नई हलचल तेज

चंपारण से शुरु होगी निशांत कुमार की सियासी यात्रा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बिहार की सियासत में एक नया अध्याय खुलने की तैयारी है। जनता दल (यू) के शीर्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की तरह अब उनके बेटे निशांत कुमार भी राजनीतिक मैदान में कदम रखने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी शुरुआत चंपारण की ऐतिहासिक धरती से होने जा रही है, जिसे जदयू लंबे समय से अपनी मजबूत राजनीतिक जमीन मानता रहा है।

हाईलाइट्स - 

  • नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासत में एंट्री की तैयारी
  • चंपारण से राजनीतिक शुरुआत, जदयू के लिए अहम क्षेत्र
  • मुजफ्फरपुर में भव्य स्वागत, सकरी सरैया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात
  • कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रो. शब्बीर अहमद और अरुण कुशवाहा को
  • उमेश सिंह कुशवाहा और श्रवण कुमार समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

मुजफ्फरपुर होते हुए चंपारण का रुख

तय कार्यक्रम के मुताबिक निशांत कुमार पटना से सड़क मार्ग से निकलकर पहले मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। वहां से वे चंपारण के लिए आगे बढ़ेंगे। इस यात्रा को लेकर मुजफ्फरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आयोजन की जिम्मेदारी तय

पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने जिम्मेदारियां भी बांट दी हैं। बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर शब्बीर अहमद और राज्य किसान आयोग के सदस्य अरुण कुशवाहा को इस यात्रा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेता आयोजन को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में जुटे हुए हैं।

सकरी सरैया में होगा जोरदार स्वागत

कुढ़नी प्रखंड के सकरी सरैया मोड़ पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार की अगुवाई में भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। यहां निशांत कुमार करीब आधे घंटे रुकेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। मुजफ्फरपुर से आगे बढ़ते समय पार्टी कार्यकर्ता उन्हें मोतीपुर प्रखंड तक विदाई देने के लिए साथ चलेंगे। इसके बाद निशांत कुमार अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाएंगे।

दिग्गज नेताओं की रहेगी मौजूदगी

इस कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं और हर पहलू पर बारीकी से रणनीति बनाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें - सम्राट के नेतृत्व में ‘नीतीश मॉडल’ जारी: 3C पर जीरो टॉलरेंस, अल्पसंख्यकों को लेकर उपमुख्यमंत्री का सख्त संदेश

संबंधित सामग्री

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक, भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भूसौली में छिपाकर रखी थी लाखों की खेप

बिहार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक, भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भूसौली में छिपाकर रखी थी लाखों की खेप

पूर्वी चंपारण में पुलिस और SSB ने मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर घर में छिपाई २.६९५ किलो चरस बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में है। अब नेपाल सीमा से जुड़े ड्रग सिंडिकेट की जांच जारी है


चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News: अब घर बैठे दर्ज होगी आपकी शिकायत, यहां जानिए सरकार की खास तैयारी

बिहार

Bihar News: अब घर बैठे दर्ज होगी आपकी शिकायत, यहां जानिए सरकार की खास तैयारी

बिहार सरकार ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए विशेष पहल की है। लोगों की सुविधा के लिए सहयोग हेल्पलाइन और सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

पिता की लाडली और स्कूल की होनहार... एक लापरवाही ने बुझा दिया घर का चिराग, गया में छात्रा की दर्दनाक मौत

बिहार

पिता की लाडली और स्कूल की होनहार... एक लापरवाही ने बुझा दिया घर का चिराग, गया में छात्रा की दर्दनाक मौत

गया के बाराचट्टी में जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा करिश्मा को कुचल दिया। मौके पर मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की


बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं, सीएम ने कहा- पुलिस के हाथ खुले हैं, अपराधी को 48 घंटे में...

बिहार

बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं, सीएम ने कहा- पुलिस के हाथ खुले हैं, अपराधी को 48 घंटे में...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में अब चैलेंज करने वाले अपराधियों को 48 घंटे में जवाब देने का ऑर्डर जारी किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन से अब समझौता नहीं होगा।