20 दिन में बदले हालात: ना-ना करते आखिरकार मंत्री बने निशांत कुमार, क्या जेडीयू म...

20 दिन में बदले हालात: ना-ना करते आखिरकार मंत्री बने निशांत कुमार, क्या जेडीयू में शुरु हो गया नेतृत्व परिवर्तन का खेल ?

उपमुख्यमंत्री पद लेने से इनकार करने वाले निशांत कुमार अब बिहार सरकार में मंत्री बन गए हैं। उनकी एंट्री को जेडीयू में नेतृत्व परिवर्तन और नई राजनीतिक रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

20 दिन में बदले हालात ना-ना करते आखिरकार मंत्री बने निशांत कुमार क्या जेडीयू में शुरु हो गया नेतृत्व परिवर्तन का खेल

मंत्री बने निशांत |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना- महज 20 दिन पहले तक निशांत कुमार राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी लेने से बचते नजर आ रहे थे। उपमुख्यमंत्री पद की चर्चाओं पर उन्होंने खुद को “अभी राजनीति के लिए परिपक्व नहीं” बताते हुए किसी भी पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। लेकिन बेहद कम समय में परिस्थितियां बदलीं और अब उन्हें सीधे मंत्री पद की जिम्मेदारी दे दी गई। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन 20 दिनों में ऐसा क्या बदला, जिसने जेडीयू नेतृत्व को निशांत कुमार पर भरोसा जताने के लिए प्रेरित किया।


दरअसल, जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच लंबे समय से निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने और उन्हें बड़ी भूमिका देने की मांग उठती रही है। कई मौकों पर उन्हें उपमुख्यमंत्री या भविष्य के मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर भी पेश करने की कोशिश हुई, लेकिन निशांत लगातार इससे दूरी बनाते रहे। अब उनके मंत्री बनने को सिर्फ कैबिनेट विस्तार नहीं, बल्कि जेडीयू की भविष्य की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।


निशांत पर रोहिणी आचार्य का तंज


निशांत कुमार के मंत्री बनने पर राजद नेता रोहणी आचार्य ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा- “बिना चुनाव लड़े चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में शॉर्टकट एंट्री पाने के लिए भाई निशांत को बधाई। शुभकामनाएं… और यह एंट्री दिलाने के लिए ‘स्वयंभू नैतिक पुरुष’ चाचा जी को भी ढेरों बधाई। 2005 से पहले ई सब भी नहीं होता था चाचा रंगबदलू जी…”

रोहिणी के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस शुरु हो गई है। विपक्ष इसे परिवारवाद और बैकडोर एंट्री बता रहा है, जबकि जेडीयू इसे संगठन और नेतृत्व के स्वाभाविक विस्तार के रूप में पेश कर रही है।

निशांत की असली अग्निपरीक्षा अब शुरु


निशांत कुमार को राजनीति में सक्रिय करने की चर्चाएं पहले से चल रही थीं, लेकिन 5 दिवसीय सद्भाव यात्रा के दौरान उन्हें सीधे मंत्री बनाए जाने ने यह साफ कर दिया कि पार्टी अब नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के मूड में है। हालांकि, उनके सामने अब सबसे बड़ी संवैधानिक चुनौती भी खड़ी है।


फिलहाल निशांत कुमार न तो बिहार विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के। संविधान के अनुसार मंत्री बनने के बाद उन्हें छह महीने के भीतर किसी एक सदन का सदस्य बनना अनिवार्य होगा। यदि वह तय समय सीमा के भीतर सदस्यता हासिल नहीं कर पाए, तो उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है।


अब तक सार्वजनिक और चुनावी राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार के लिए यह दौर किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं माना जा रहा। पिता नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से धीरे-धीरे पीछे हटने की चर्चाओं के बीच निशांत की एंट्री को जेडीयू के नेतृत्व परिवर्तन और भविष्य की तैयारी के संकेत के रुप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें - सत्ता बदली, तस्वीर बदली, साथ ही सरकार भी बदली लेकिन सादगी और विनम्रता से लबरेज अंदाज में सबसे अलग दिखे नीतीश कुमार

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।