कॉमन स्कूलिंग सिस्टम पर मांझी की बड़ी मांग, बोले—गरीब-अमीर सभी बच्चों को मिले समान शिक्षा

कॉमन स्कूलिंग सिस्टम पर मांझी की बड़ी मांग, बोले—गरीब-अमीर सभी बच्चों को मिले समान शिक्षा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने देश में कॉमन स्कूलिंग सिस्टम लागू करने की वकालत करते हुए शिक्षा में समानता की जरूरत बताई।साथ ही उन्होंने शराबबंदी, तेजस्वी यादव के बयान और महिला आरक्षण बिल पर भी अपन

कॉमन स्कूलिंग सिस्टम पर मांझी की बड़ी मांग बोले—गरीब-अमीर सभी बच्चों को मिले समान शिक्षा

कॉमन स्कूलिंग सिस्टम पर मांझी की बड़ी मांग |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कॉमन स्कूलिंग सिस्टम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में सभी बच्चों को एक समान शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में बराबरी का माहौल बन सके और हर वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिले।

हाईलाइट्स:

  • जीतन राम मांझी ने कॉमन स्कूलिंग सिस्टम लागू करने की उठाई मांग
  • गरीब और अमीर बच्चों के लिए समान शिक्षा व्यवस्था की वकालत
  • भीमराव आंबेडकर के विचारों का किया उल्लेख
  • शराबबंदी पर सम्राट चौधरी से जताई उम्मीद
  • तेजस्वी यादव के बयान को बताया राजनीतिक
  • महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की सोच पर उठाए सवाल

कॉमन स्कूलिंग सिस्टम की जरुरत पर जोर

मांझी ने कहा कि कॉमन स्कूलिंग सिस्टम का मतलब है कि गरीब और अमीर सभी के बच्चे एक ही तरह की शिक्षा प्राप्त करें। उन्होंने भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी शिक्षा में समानता की बात कही थी। मांझी के अनुसार, नेपाल और फ्रांस जैसे कई देशों में यह व्यवस्था लागू है, लेकिन भारत में इसकी कमी के कारण बच्चों का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है।

शराबबंदी पर सम्राट चौधरी से उम्मीद

शराबबंदी के मुद्दे पर मांझी ने कहा कि सम्राट चौधरी को अभी मुख्यमंत्री बने ज्यादा समय नहीं हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए जल्द ही जरूरी कदम उठाएंगे।

तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार

एनडीए में उनकी बात नहीं सुने जाने के तेजस्वी यादव के बयान पर मांझी ने कहा कि तेजस्वी कुछ भी कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी में इस तरह की बातें होती रहती हैं और इसे ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है।

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस पर निशाना

महिला आरक्षण बिल को लेकर मांझी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच में खामी है और वह इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। मांझी ने कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सही तरीके से काम किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें - बिहार के साथ आर्थिक अन्याय का आरोप: राजद का केंद्र पर हमला, सुधाकर सिंह बोले– राज्यों की स्वायत्तता खत्म की जा रही

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

बिहार

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

समस्तीपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ। वारिसनगर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भीड़ ने स्कूल घेरकर हंगामा किया।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।