गया में मैथिली ठाकुर ने कहा नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं, विपक्ष को चुकानी पड़ेगी कीमत

गया में मैथिली ठाकुर ने कहा नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं, विपक्ष को चुकानी पड़ेगी कीमत

गया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैथिली ठाकुर ने महिला आरक्षण और नारी सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों से समझौता नहीं होगा और अपमान करने वालों को जवाब देना पड़े

गया में मैथिली ठाकुर ने कहा नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं विपक्ष को चुकानी पड़ेगी कीमत

गया में मैथिली ठाकुर ने कहा नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अभिषेक राज / गयाजी -  शहर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैथिली ठाकुर ने नारी शक्ति और महिला आरक्षण के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को प्रणाम कर की और कहा कि एक महिला होने के नाते वे हर महिला के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हाईलाइट्स-

  • गया में मैथिली ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नारी सम्मान पर जोर
  • “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार
  • 33% महिला आरक्षण नहीं लागू होने पर जताई नाराजगी
  • पप्पू यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया, माफी की मांग
  • धीरेंद्र शास्त्री के मुद्दे पर दिया संतुलित बयान

नारी शक्ति वंदन अधिनियम  पर राजनीति तेज

प्रेस वार्ता का मुख्य मुद्दा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” रहा। मैथिली ठाकुर ने कहा कि 17 अप्रैल देश के लिए ऐतिहासिक दिन बन सकता था, लेकिन विपक्ष ने इसे बाधित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब महिलाओं को 33% आरक्षण देने की पहल की जा रही थी, तब विपक्ष ने नकारात्मक राजनीति करते हुए इसका विरोध किया।

महिला सशक्तिकरण पर जताई चिंता

उन्होंने कहा कि अगर यह बिल पारित हो जाता, तो जनगणना के आधार पर संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलती। विपक्ष पर नारी विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।

भावुक बयान: दीया-बाती लेकर तैयार थे

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैथिली ठाकुर भावुक भी नजर आईं। उन्होंने कहा, “हम दीया और बाती लेकर तैयार थे, लेकिन उसे जलने नहीं दिया गया,” जिससे महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंची है।

पप्पू यादव के बयान पर नाराजगी

हाल ही में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पप्पू यादव पर निशाना साधा और कहा कि महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ऐसे नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही।

धीरेंद्र शास्त्री पर संतुलित प्रतिक्रिया

वहीं धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर उन्होंने संतुलित रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत पसंद का विषय हो सकता है, लेकिन नेताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता के विकास और समाज के उत्थान के लिए काम करना होना चाहिए।

इसे  भी पढे़ - विकास, सख्ती और बड़े वादे: तारापुर में CM सम्राट चौधरी ने दिया नया रोडमैप

संबंधित सामग्री

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

राजनीति

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई टीम तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई नेताओं को सचेतक और उप नेता की जिम्मेदारी सौंपी है।

भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में राजद की धमाकेदार जीत, NDA प्रत्याशी पर भारी पड़े सोनू राय

राजनीति

भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में राजद की धमाकेदार जीत, NDA प्रत्याशी पर भारी पड़े सोनू राय

भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू राय ने 359 मतों से जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान शुरू से बढ़त बनाए रखने के बाद राजद समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया।

19 गाड़ियों के काफिले से सादगी तक! PM मोदी की अपील के बाद बदले सम्राट चौधरी के तेवर !

राजनीति

19 गाड़ियों के काफिले से सादगी तक! PM मोदी की अपील के बाद बदले सम्राट चौधरी के तेवर !

प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत अपील के बाद बिहार में नेताओं के काफिलों पर असर दिखने लगा है। सम्राट चौधरी ने अपना काफिला घटाकर सिर्फ तीन गाड़ियों तक सीमित किया, जबकि नित्यानंद राय ने भी वाहनों क