प्रेम कुमार को फिर विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू विधायक विजय सिंह निषाद ने जताई प्रसन्नता

प्रेम कुमार को फिर विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू विधायक विजय सिंह निषाद ने जताई प्रसन्नता

प्रेम कुमार को फिर विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू विधायक विजय सिंह निषाद ने जताई प्रसन्नता

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा के प्रेम कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा कि 18वीं विधानसभा के सत्र में दूसरी पारी में आज सबकी सर्वसहमति से डॉ प्रेम कुमार जी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया. वह बहुत ही लोकप्रिय नेता हैं. मंत्री भी रह चुके है. उनका अनुभव हम सबको प्राप्त होता रहेगा. हम अपनी ओर से उनको धन्यवाद और बधाई देते हैं. आशा करते हैं उनके नेतृत्व में जितने भी बिहार विधानसभा सत्र होंगे, अच्छे से चलेंगे. उनको बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है. इसके लिए बहुत-बहुत बधाई.

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस द्वारा बैठक किए जाने पर विधायक निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई एजेंडा है और न कोई विजन. न कोई नेतृत्व है उसके पास. नेतृत्व हीन होने के कारण की ऐसी स्थिति है. इनके बीच आपस में मारामारी थी. ए और बी की लड़ाई थी कि बिहार में किसका जनाधार है. वे लोग खोज रहे है कि बिहार में उनकी स्थिति क्या है. कांग्रेस ने बिहार में हमेशा लोकसभा की राजनीति की है. विधानसभा की राजनीति नहीं करती. 

निषाद ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बिहार में विकास हुआ है. आगे आने वाले समय में बिहार का और विकास  होगा. राजेश राम के द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाने के सवाल पर जदयू विधायक ने कहा कि राजेश राम के कहने से बिहार नहीं चलता है. उनकी क्या स्थिति है. बिहार की जनता जागरूक है. उनको एनडीए की सरकार पर पहले भी विश्वास था और घर से बाहर निकल कर जोर-शोर से आकर वोटिंग की है. ये सरकार जनता की सरकार है. पटना में लालू परिवार के आलीशान बंगले बनने के सवाल पर जदयू विधायक ने कहा कि बांग्ला बनता है तो बनाना चाहिए. वह नेता हैं, रहने के लिए बना रहे हैं, शुभकामनाएं हैं.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस ने रांची-बरेली अफीम तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1 क्विंटल से अधिक डोडा-भूसी जब्त
 
संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का