न्यूज11 भारत
नालंदा/डेस्क: नालंदा ज़िले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदननगर गाँव में बीते दिन दर्जनों दलित परिवारों के आशियाने ध्वस्त कर दिए गए, जहाँ लोग लगभग 65 वर्षों से रह रहे थे. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है.
आज सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवारों से मिलने गाँव पहुँचे. उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार से बातचीत की, उनकी समस्याएँ सुनी और यथाशीघ्र राहत व पुनर्वास की दिशा में हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके साथ ही सांसद ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को 10-10 हजार रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की और पीड़ित परिवारों की बच्चियों के विवाह के समय सहायता राशि देने की भी घोषणा की.
सांसद पप्पू यादव जी के ने नालंदा DM सहित स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तत्काल आग्रह किया और कहा कि किसी भी हालत में दलित परिवारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके बाद उन्होंने दलित समुदाय के लोगों के बीच भोजन भी ग्रहण किया.
यह भी पढ़े: प्रेम कुमार को फिर विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू विधायक विजय सिंह निषाद ने जताई प्रसन्नता